Lockdown 4.0: 25 मार्च से बंद पड़े उद्योग-व्यापार के पहिए अब तेजी से घूमेंगे, झारखंड के शहरी क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को हरी झंडी
झारखंड सरकार के निर्णय से अब शहरी क्षेत्रों में भी उद्योग-धंधे शुरू होंगे। क्योंकि शहरी क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी गई है।
By MritunjayEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 07:49 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 07:49 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से बंद पड़े उद्योग-धंधों को फिर से चालू करने के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ काैशल ने शहरी क्षेत्रों में भी औद्योगिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति प्रदान की है। इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है।
झारखंड सरकार के निर्णय से अब शहरी क्षेत्रों में भी उद्योग-धंधे शुरू होंगे। क्योंकि शहरी क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी गई है। इससे पहले झारखंड सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति प्रदान की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें