लोदना मैदान में गोफ व गैस रिसाव से हड़कंप
संस लोदना बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के लोदना कोलियरी खेल मैदान में शुक्रवार की सुबह तेज आवाज क
संस, लोदना : बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के लोदना कोलियरी खेल मैदान में शुक्रवार की सुबह तेज आवाज के साथ करीब 10 फीट लंबा, दो फीट चौड़ा व छह फीट गड्ढा गोफ बन गया। गोफ से गैस रिसाव भी होने लगा। इसके पास ही भागा-जयरामपुर मार्ग व बंद सीआइएसएफ आवास के आसपास भी भू धंसान व गैस रिसाव शुरू हो गया। घटना के बाद से भागा दो नंबर, संतोषी मंदिर व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी पाकर प्रबंधन मजदूरों को गोफ भराई के काम में लगाया। सुबह में मैदान में मार्निंग वाक करने आए लोगों ने गोफ से गैस रिसाव होते देखकर प्रबंधन को सूचना दी। जानकारी पाकर लोदना कोलियरी के सुरक्षा पदाधिकारी डीके मीणा मौके पर पहुंच कर गोफ का निरीक्षण किया। इसके बाद गोफ की भराई के काम में जुट गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि मैदान में बीसीसीएल की आंचलिक खेलकूद प्रतियोगिता होती थी। कई एरिया के खिलाड़ी भाग लेते हैं। डीसीए भी मैदान में कई क्रिकेट टूर्नामेंट किया है। क्षेत्र का यह एक मात्र मैदान है। लोग मार्निंग वॉक करने व बच्चे खेलने इसी मैदान में आते हैं।
...
इस मैदान में दारा सिंह भी कर चुके हैं मुकाबला
पांच दशक पूर्व इस मैदान पहलवान दारा सिंह और किग कांग का कुश्ती मुकाबला हुआ था। 70 के दशक में दोनों के बीच इसी मैदान में कुश्ती का मुकाबला हुआ था। दारा सिंह इस मुकाबले में चैंपियन बने थे। 85 वर्षीय सेवानिवृत्त कोल कर्मी सीताराम पासवान ने बताया कि टिकट खरीद कर मुकाबले को देखा था। अपने से दोगुना वजन के किग कांग को दारा सिंह ने चित कर दिया था।
---------------
पूरा क्षेत्र अग्नि प्रभावित है। इस कारण बरसात के दिनों में भू धंसान व गैस रिसाव की समस्या होती है। शनिवार से गोफ में बालू भराई के साथ मैदान के सुरक्षा संबंधित जो भी जरूरी कदम होगा वह उठाया जाएगा।
दिनेश कुमार मीणा, सुरक्षा पदाधिकारी लोदना।