गोल्फ ग्राउंड का लुक अब लगने लगा पार्क जैसा, रबर कोटिंग युक्त सड़क व ग्रीन पैच का काम जारी Dhanbad News
गोल्फ ग्राउंड उनको पार्क का लुक अब आने लगा है। इस समय रबर कोटिंग युक्त सड़क और ग्रीन पैच का काम जारी है। इसके साथ ही बच्चों के लिए झूला भी लगभग लगाया जा चुका है। कुछ झूले बाकी हैं जो इस महीने के अंत तक लग जाएंगे।
धनबाद, जेएनएन : गोल्फ ग्राउंड का लुक अब पार्क जैसा लगा है। इस समय रबर कोटिंग युक्त सड़क और ग्रीन पैच का काम जारी है। इसके साथ ही बच्चों के लिए झूला भी लगभग लगाया जा चुका है। कुछ झूले बाकी हैं, जो इस महीने के अंत तक लग जाएंगे।
इसके साथ ही युद्ध स्तर पर सौंदर्यीकरण का काम भी जारी है। लाइटिंग वगैरह लगाई जा चुकी है। अब बारी गोल्फ ग्राउंड के बाहर का ढांचा बदलने की है। दरअसल गोल्फ ग्राउंड के ठीक सामने सड़क के बीच लगभग 100 फीट की एक बाउंड्री है।
इसकी वजह से पार्क के लुक में अड़चन आ सकती है। इसे देखते हुए 50 फीट की बाउंड्री को तोड़ने का निर्णय लिया गया है। बाउंड्री टूटने के बाद इसकी उपयोगिता यह भी होगी कि यहां लगने वाला जाम भी लगभग खत्म हो जाएगा। कुल ग्राम के सौंदर्य का करण का काम कर रहे ठेकेदार शमशेर सिंह ने बताया कि अगले दो महीने में पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यह आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
बिना टिकट नहीं होगी एंट्री
मार्च में गोल्फ ग्राउंड आम जनता के लिए खुलने की संभावना है। जिस तरह से यहां सुविधाएं दी जा रही हैं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि धनबाद और आसपास जिलों का यह सबसे बेहतर पार्क होगा। यहां बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक के लिए हर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नगर निगम पाक का संचालन करेगा। निगम इसके रखरखाव के लिए बिना टिकट एंट्री नहीं देगा। अभी टिकट की दर तय नहीं हुई है, लेकिन यह तय है कि बिना टिकट गोल्फ ग्राउंड में एंट्री नहीं होगी। सूत्र बताते हैं कि 10 से 20 रुपये एंट्री टिकट हो सकता है।