Dhanbad Gold Rate: सोने की कीमत में 200 रुपये का उछाल...अब इतने रुपये में बिक रहा
सोना बाजार का रेट आज एक बार फिर से खुला है। आज सोने के 22 कैरेट भाव में ₹200 प्रति 10 ग्राम की बढ़त हुई है। आज सोना 50700 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। सोने का भाव ₹50500 प्रति ग्राम था।

जागरण संवाददाता,धनबाद: सोना बाजार का रेट आज एक बार फिर से खुला है। आज सोने के 22 कैरेट भाव में ₹200 प्रति 10 ग्राम की बढ़त हुई है। आज सोना 50700 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। वही पिछले दो-तीन दिनों से सोना का भाव ₹50500 प्रति ग्राम (22 कैरेट)को सोने का रेट था। बजरंग ज्वेलर्स के मालिक राहुल अग्रवाल की माने तो अभी यह थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव देखने को लगातार मिल सकता है। हालांकि धनबाद में अलग-अलग जगहों पर रेट का थोड़ा बहुत फर्क होता है। ज्यादातर दुकानदार अपने कस्टमर को देखकर भी रेट इधर-उधर कर लेते हैं। वहीं चांदी की बात करें तो आज चांदी का रेट 690 रुपए प्रति दस ग्राम है। चांदी के रेट में काफी दिनों से ₹700 प्रति 10 ग्राम था। मगर 10 रुपए की गिरावट आई है। सोने की खरीदारी भी थोड़ी सी बाजारों में बढ़ी है। अभी सप्ताह भर तक यही रेट होने का अनुमान भी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।