होरलाडीह में प्रतिबंधित मांस बेचने के विरोध पर पीटा, तीन जख्मी
?????/????? : ????????? ??? ??????? ???????? ??? ?? ?? ?????? ?? ?? ?????? ??? ????? ?? ???? ?????? ?? ?????? ?? ??? ?? ???? ?? ????? ?????? ? ???? ????? ?? ????? ??????, ???? ?????? ? ???? ????? ?? ????? ????? ?? ?????
संस, धनसार/झरिया : बोर्रागढ़ ओपी अंतर्गत होरलाडीह में प्रतिबंधित मांस बेचने को लेकर शनिवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के सिराज अंसारी व उसके सहयोगियों ने जाजीब अंसारी, अजीज अंसारी व आयशा खातून को पीटकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची बोर्रागढ़ पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
जाजीब का कहना है कि सिराज घर में प्रतिबंधित मांस काट कर बेच रहा था। इसका विरोध करने पर मुझे व मेरे सहयोगियों पर रॉड, लाठी, डंडे से हमला बोल दिया। इसकी जानकारी तत्काल बोर्रागढ़ व झरिया पुलिस को दी। लेकिन पुलिस काफी देर बाद पहुंची। इससे सिराज को प्रतिबंधित मांस हटाने का मौका मिल गया।
इधर, पुलिस का कहना है कि सिराज के घर में प्रतिबंधित मांस होने की जांच की, लेकिन घर मे प्रतिबंधित मांस नहीं मिला। बोरागढ ओपी प्रभारी केपी ¨सह ने जांच के दौरान वीडियो रिकॉर्डिग भी की। मामले की सूचना ¨सदरी के डीएसपी पीके केसरी को भी दी गई।
मालूम हो कि सिराज के खिलाफ स्थानीय लोगों ने पूर्व में भी कई बार प्रतिबंधित मांस बेचने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विहिप के धनबाद जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। कहा कि सिराज होरलाडीह में खुलेआम प्रतिबंधित मांस की बिक्री करता है। मुहल्ले के लोग इसका विरोध करते हैं। बावजूद पुलिस सिराज पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। जाजीब व उसके साथियों को मारकर जख्मी करने के बाद भी पुलिस चुप है। दोषी पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। -----------------
जाजीब व सिराज के बीच पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों ने बोर्रागढ़ ओपी में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। प्रतिबंधित मांस की सूचना पर सिराज के घर में छानबीन की। प्रतिबंध मांस नहीं मिला। जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने पर आरोपित पर कार्रवाई होगी।
- केपी ¨सह, प्रभारी, बोरागढ़ओपी