Move to Jagran APP

दुष्कर्म कर नाबालिग को किया गर्भवती प्रसव के दौरान मौत, शिक्षक दंपती गिरफ्तार Godda News

गोड्डा पुलिस मुख्यालय में रविवार को प्रभारी पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि मृतका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री चार साल से शिक्षक अभय मंडल के घर नौकरानी का काम करती थी। देवघर के लक्ष्मी विहार मोहल्ला में शिक्षक का घर है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 11:26 AM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 11:26 AM (IST)
दुष्कर्म कर नाबालिग को किया गर्भवती प्रसव के दौरान मौत, शिक्षक दंपती गिरफ्तार Godda News
दुष्कर्म के मामले में शिक्षक गिरफ्तार ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता, गोड्डा। देवघर में पदस्थापित गोड्डा जिले के मोतिया गांव के रहने वाले शिक्षक अभय मंडल ने अपनी नाबालिग घरेलू नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया। वो गर्भवती हो गई। उसका असुरक्षित तरीके से प्रसव कराया। इस कारण पीडि़ता की जान चली गई। उसका बच्चा जरूर बच गया। अपने पाप कर्म को छिपाने के लिए शिक्षक ने अपनी पत्नी सविता देवी के साथ मिल कर स्वजन को बताए बगैर पीडि़ता का शव जला दिया। पीडि़ता अनुसूचित जनजाति से है। बिहार में बांका जिले के कटोरिया के गांव की रहने वाली पीडि़ता के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गोड्डा पुलिस ने शिक्षक अभय मंडल और उनकी पत्नी सविता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

loksabha election banner

गोड्डा पुलिस मुख्यालय में रविवार को प्रभारी पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि मृतका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री चार साल से शिक्षक अभय मंडल के घर नौकरानी का काम करती थी। देवघर के लक्ष्मी विहार मोहल्ला में शिक्षक का घर है। शिक्षक दंपती मृतका को घर से निकलने नहीं देते थे। मौत होने के बाद शिक्षक अभय मंडल ने मृतका के पिता को फोन कर बुलाया था। देवघर आने के बाद मृतका के पिता को पता चला कि बेटी गर्भवती थी और प्रसव के दौरान मौत हुई थी।

प्रभारी एसपी ने बताया कि गर्भवती का असुरक्षित तरीके से प्रसव कराया। पीडि़ता की हालत बिगड़ती गई और उसकी जान चली गई। नवजात जरूर स्वस्थ है। शिशु को मेहरमा के बाल गृह में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले को छिपाने के लिए शिक्षक दंपती ने शव को जला दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या, साक्ष्य छिपाना, बाल श्रम अधिनियम, पोक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.