Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir Donation: इफको के एमडी संग गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दी 3 करोड़ की सहयोग राशि

Ayodhya Shri Ram Temple Donation गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे खुद अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये की सहयोग राशि दी है। इसमें इफको के एमडी डॉ. यूएस अवस्थी का विशेष योगदान रहा है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 09:10 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 09:05 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Donation: इफको के एमडी संग गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दी 3 करोड़ की सहयोग राशि
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दोस्तों संग दिल्ली में आरएसएस पदाधिकारियों को साैंपते 3 करोड़ का चेक।

धनबाद, जेएनएन। Ayodhya Shri Ram Temple Donation अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हर कोई अपना सहयोग कर रहा है। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से धन संग्रह अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य धन संग्रह से ज्यादा हिंदू जनमानस को श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर से भावनात्मक रूप से जोड़ना है। ताकि एक रुपये का भी सहयोग देने वाला यह समझे कि मंदिर निर्माण में उसकी भी भागीदारी है। 15 जनवरी, 2021 से धनसंग्रह अभियान जारी है। इसके बाद से एक से बढ़कर एक दाता सामने आ रहे हैं। अब झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे ने अपने दोस्तों और परिवार के संग के मिलकर 3 करोड़ रुपये की सहयोग राशि दी है।

loksabha election banner

झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले दुबे ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह बुधवार को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये का सहयोग करेंगे। इसके बाद बुधवार को दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, दिल्ली प्रांत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक जतिन जी,  प्रांत संघचालक कुलभूषण आहूजा व प्रांत अभियान प्रमुख महेश की उपस्थित में सहयोग राशि दी गई। भाजपा सांसद दुबे के ट्वीट के अनुसार 3 करोड़ रुपये की सहयोग राशि जुटाने में इफको के एमडी डॉ. यूएस अवस्थी की विशेष भूमिका रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.