Move to Jagran APP

Dhanbad Plane Crash Video: धनबाद में उड़ान भरते ही इमारत से टकराया ग्लाइडर विमान, दो घायल

पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना पर जॉयराइड ग्लाइडर एजेंसी के अधिकारियों का अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaPublished: Fri, 24 Mar 2023 02:17 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2023 04:36 AM (IST)
Dhanbad Plane Crash Video: धनबाद में उड़ान भरते ही इमारत से टकराया ग्लाइडर विमान, दो घायल
धनबाद में उड़ान भरते ही इमारत से टकराया ग्लाइडर विमान, पायलट समेत दो घायल

धनबाद, एजेंसी। झारखंड के धनबाद जिले में गुरुवार रात एक ग्लाइडर विमान उड़ान भरने के फौरन बाद क्रैश हो गया। यह घटना बिरसा मुंडा पार्क के पास हुई। उड़ान भरने के बाद ग्लाइडर विमान एक घर की दीवार से टकरा गया, जिसमें एक पायलट और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों की हालत अभी भी गंभीर है।

loksabha election banner

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को यहां बिरसा मुंडा पार्क के पास एक ग्लाइडर विमान के एक इमारत से टकरा जाने से पायलट और यात्री घायल हो गए। यह विमान एक पायलट और एक बच्चे के साथ धनबाद से कोयलांचल के हवाई दौरे के लिए रवाना हुआ था।

बारबड्डा पुलिस थाने के प्रभारी आशीष कुमार यादव ने कहा कि ग्लाइडर बरवाड़ा हवाई पट्टी से शाम करीब 4.50 बजे उड़ान भरने के ठीक बाद इमारत से जा टकराया।

यात्री की पहचान पटना निवासी कुश सिंह (14) के रूप में हुई है जो अपने मामा पवन सिंह के घर धनबाद आया था। लड़का बरवाड़ा हवाई पट्टी से एक निजी एजेंसी द्वारा चलाए जा रहे ग्लाइडर में बैठा था।

एक ग्लाइडर विमान में केवल दो व्यक्तियों एक पायलट और एक यात्री की बैठने की सुविधा होती है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.