Move to Jagran APP

बात नहीं बनी तो प्रेम‍िका ने ही प्रेमी पर लगा द‍िया यौन शोषण का आरोप; शादी के ल‍िए लड़का तैयार नहीं

प्रेम तेरे कई रंग। प्रेम के चक्‍कर में आज प्रेमी युगल अपने पर‍िवार को भी छोड़ कर चंपत हो जात है। ऐसा ही मामला न‍िरसा थाना क्षेत्र में आया है। युगल एक दुसरे से प्‍यार करते थे। प्‍यार के चक्‍कर में दोनों घर से भी भाग चुके है।

By Atul SinghEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 11:29 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 03:02 PM (IST)
बात नहीं बनी तो प्रेम‍िका ने ही प्रेमी पर  लगा द‍िया यौन शोषण का आरोप; शादी के ल‍िए लड़का तैयार नहीं
पूछताछ शुरू की तो विवेक ने कहा कि वह लड़की से बेहद प्यार करता है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद : प्रेम तेरे कई रंग। प्रेम के चक्‍कर में आज प्रेमी युगल अपने पर‍िवार को भी छोड़ कर चंपत हो जात है। ऐसा ही मामला न‍िरसा थाना क्षेत्र में आया है। जहां प्रेमी युगल एक दुसरे से काफी द‍िनों से प्‍यार करते थे। प्‍यार के चक्‍कर में दोनों घर से भी भाग चुके है। भाग कर अपने-अपने घर भी लौंट चुके है। शादी करने की जब बात आई तो लड़का यह कह कर शादी टाल रहा है क‍ि वह अभी कुछ कमातेे नहीं तो लड़की को क्‍या ख‍िलाएगेंं। इधर लड़की शादी को लेकर अड़ी हुई है। इस बाबत उसने न‍िरसा थाने में लड़के के ऊपर यौन शोषण की श‍िकायत की है।

loksabha election banner

मामला को तुल पकड़ता देख पुल‍िस ने ही दोनों को समझाया बुझाया तब जाकर मामला शांत हुआ। लड़की अभी भी शादी को लेकर कोई समझौता करने के मूड में नहीं है।

लड़की से बेहद प्‍यार करता हूं, शादी नहीं कर सकता

 पुलिस पीड़िता की शिकायत पर उसके प्रेमी विवेक हाड़ी को थाना बुलाया और पूछताछ शुरू की तो विवेक ने कहा कि वह लड़की से बेहद प्यार करता है। लेकिन उसके घरवाले उसे बहू के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। चुकी वह अभी बेरोजगार है और कुछ कमाता नहीं है लिहाजा वह लड़की से शादी नहीं कर सकता है। लेकिन थाना के सामने लड़की को यह भरोसा दिलाना चाहता है कि जैसे ही वह कुछ कमाने लगेगा। इसी लड़की से वह शादी करेगा।

पीड़िता के घरवाले भी पहुंचे थे थाना 

पीड़‍िता के पर‍िवार वाले भी थाने पहुंचे थे। थाना में लड़के की बात सुन रहे थे। लड़का का बात वे लोग भी सुन रहे थे। दूसरा कोई रास्ता भी नहीं था। लिहाजा लड़की के घर वाले लड़के की बात पर राजी भी हो गए। यहां तक की लड़की पक्ष ने लड़का से कहा कि तुम उसके घर में रहकर काम धंधा ढूंढ़ो। जब काम मिल जाएगा तब शादी कर देंगे। दरअसल उक्त प्रेमी प्रेमिका के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। कुछ दिन पूर्व भी दोनों घर से भागे भी थे उस वक्त निरसा पुलिस ने दोनों को बरामद की थी। उस वक्त भी दोनों एक दूसरे से शादी करने की बात पुलिस को बताया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.