खेलने के दौरान कुएं में गिरी बच्ची, मौत
तेतुलमारी : पांडेयडीह चंदौर बस्ती के बाउरी टोला में शनिवार की रात कुएं में डूब जाने से
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 06:15 PM (IST)
तेतुलमारी : पांडेयडीह चंदौर बस्ती के बाउरी टोला में शनिवार की रात कुएं में डूब जाने से दैनिक मजदूर फुचा बाउरी की पांच वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसके शव को तेतुलमारी स्थित जोड़िया के समीप दफना दिया। नेहा शाम को खेलने के दौरान कुएं में गिर गई थी, परिजनों द्वारा रात में खोजबीन की पर वह नहीं मिली। जब कुएं में झांक कर देखा तो बच्ची दिखी। आस पड़ोस के लोगों ने शव को निकालकर अस्पताल ले गया जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें