Move to Jagran APP

लड़की को रोज छेड़ रहे थे लफंगे, शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पिता ने दी जान Dhanbad News

मृतक की पत्नी अनीता देवी का कहना है कि अगर झरिया पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो आज उसके पति जिंदा होते। पुलिस की लापरवाही से मेरे पति हम लोगों के बीच नहीं हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 09:06 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 09:06 PM (IST)
लड़की को रोज छेड़ रहे थे लफंगे, शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पिता ने दी जान Dhanbad News
लड़की को रोज छेड़ रहे थे लफंगे, शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पिता ने दी जान Dhanbad News

धनसार, जेएनएन। Girl father commits suicide in Jharia झरिया पुलिस द्वारा छेड़खानी मामले में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने से आहत एक लड़की के पिता ने खुदकुशी कर ली है। पड़ोस के लफंगे लड़के लड़की को रोज-रोज छेड़ते थे। लड़की की मां से आकर बेटी से शादी करवाने की बात करते थे। इसकी पिता ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आहत पिता ने बुधवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने आत्महत्या के लिए झरिया पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। पत्नी का कहना है-अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो मेरे पति ने आत्महत्या नहीं की होती। लड़की के पिता द्वारा आत्महत्या करने के बाद  झरिया पुलिस ने भगतडीह परसाटांड़ के अंकित कुमार, गोरु पासी, संजय ठाकुर व नागो कुमार पर मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

18 जुलाई को झरिया थाना की गई थी लिखित शिकायत

मृतक की पत्नी अनीता देवी का कहना है कि अगर झरिया पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो आज उसके पति जिंदा होते। पुलिस की लापरवाही से मेरे पति हम लोगों के बीच नहीं हैं। उसने बताया कि पड़ोस के अंकित कुमार हमेशा हमारे परिवार को तंग करता था। अंकित मेरी पुत्री के साथ जबरन शादी करवाने के लिए धमकियां दे रहा था। इसकी लिखित शिकायत 18 जुलाई को झरिया थाना में की गई। इस पर झरिया पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। लड़की के पिता रोहित की मौत के बाद झरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धनबाद भेज दिया है। कोरोना जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

मृतक की पत्नी का आरोप

मृतक की पत्नी अनीता देवी ने शिकायत में कहा है कि उसकी पुत्री 10वीं की छात्रा है। वह पढ़ाई के सिलसिले में घर से आना-जाना करती है। अंकित कुमार अपने नाना के यहां रहता है। उसने मेरी पुत्री से जबरदस्ती मोबाइल नम्बर ले लिया। वह हमेशा फोन पर मेरी पुत्री को परेशान करता है। उसको मना किया तो कहा कि पुत्री की शादी मेरे साथ कर दो। नहीं कराया तो लड़की को भुजाली मारकर हत्या कर देंगे। अंकित के तीन अन्य साथी गौरू पासी, संजय ठाकुर और नागो कुमार भी धमकी देते हैं। उसने बताया कि अंकित के नाना को कई बार समझाया। लेकिन वह नहीं मानता है। वह हमेशा धमकी देता है। जिससे पूरा परिवार डरा सहमा हुआ था।

लचर पुलिसिया व्यवस्था ने ली जान

18 जुलाई को लड़की के पिता ने झरिया थाना में छेड़खानी की शिकायत की थी। जिसके बाद झरिया पुलिस तीनों युवकों को थाना बुला कर फटकार लगाई थी। इसके बाद थाने से जाने दिया। थाना से निकलने के महज 1 घंटे बाद ही युवकों ने लड़की के पिता को फोन धमकी दी।  इसके बाद परेशान होकर लड़की के पिता ने आत्महत्या कर ली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.