Move to Jagran APP

धनबाद कांग्रेस उपाध्यक्ष ने की छात्रा की अस्मत लूटने की कोशिश, शिकायत बाद भूमिगत

मनोज सिंह धनबाद के मनोरम नगर स्थित अपने आवास में हॉस्टल का संचालन करते हैं। आरोप लगाने वाली छात्रा हॉस्टल में रहती है। वह धनबाद के एक कॉलेज में स्नातक की छात्रा है।

By mritunjayEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 03:23 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 03:23 PM (IST)
धनबाद कांग्रेस उपाध्यक्ष ने की छात्रा की अस्मत लूटने की कोशिश, शिकायत बाद भूमिगत
धनबाद कांग्रेस उपाध्यक्ष ने की छात्रा की अस्मत लूटने की कोशिश, शिकायत बाद भूमिगत

धनबाद, जेएनएन। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज सिंह पर एक छात्रा की इज्जत लूटने की कोशिश का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत के बाद वह भूमिगत हो गए हैं। 

loksabha election banner

क्या है मामलाः मनोज सिंह धनबाद के मनोरम नगर स्थित अपने आवास में हॉस्टल का संचालन करते हैं। आरोप लगाने वाली छात्रा हॉस्टल में रहती है। धनबाद के एक कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। वह प. बंगाल की रहने वाली है। होली की छुट्टी के कारण ज्यादातर लड़कियां हॉस्टल से अपने घर चली गईं हैं। मंगलवार की रात तीन लड़कियां हॉस्टल में थीं। धनबाद थाना में शिकायत दर्ज कराने वाली लड़की का कहना है कि वह अपने कमरे में अकेले थी। आधी रात को मनोज सिंह ने उसके कमरे की खिड़की से नोट का बंडल फेंका। वह डर गई। किसी तरह का रिस्पांस नहीं देने मनोज ने दरवाजा खोलने को कहा। वह जोर-जोर से दरवाजा पीट रहे थे। छात्रा का कहना है कि उसने हिम्मत कर शोर मचाया। शोर सुन हॉस्टल की दो अन्य छात्राएं भी चिल्लाने लगी। इसके बाद मनोज सिंह भाग गए। 

मनोज सिंह के लड़के से पूछताछः घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने पीडि़ता से मुलाकात की। छात्रा को लेकर शिकायत दर्ज कराने धनबाद थाना पहुंचे। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मनोज सिंह की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मनोज उनके घर पहुंची तो वह गायब थे। पुलिस उनके लड़के को लेकर धनबाद थाना पहुंची। पूछताछ करने के बाद लड़के को थाने से छोड़ दिया गया। 

शिकायत बाद छात्रा घर चली गईः छात्रा बुधवार को दिनभर धनबाद महिला थाने में बैठी रही। उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शाम को वह अपने घर प. बंगाल चली गई। 

छात्रा ने कांग्रेस नेता मनोज सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस मनोज सिंह के घर पर गई थी वह नहीं मिले। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-एम गुड़िया, थाना प्रभारी, धनबाद महिला थाना।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.