Move to Jagran APP

Ravindra Pandey Ex MP Giridih: गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने कोरोना को दी मात, मेदांता अस्पताल गुरुग्राम से मिली छुट्टी

Ravindra Pandey Ex MP Giridih गिरिडीह के पूर्व सांसद भाजपा नेता पांडेय की 19 अगस्त 2020 को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से वह मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 09:33 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 09:33 PM (IST)
Ravindra Pandey Ex MP Giridih: गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने कोरोना को दी मात, मेदांता अस्पताल गुरुग्राम से मिली छुट्टी
Ravindra Pandey Ex MP Giridih: गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने कोरोना को दी मात, मेदांता अस्पताल गुरुग्राम से मिली छुट्टी

धनबाद, जेएनएन। Ravindra Pandey Ex MP Giridih गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने कोरोना को पराजित कर दिया है। उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से गुरुवार को छुट्टी मिल गई।  फिलहाल पांडेय दिल्ली में हैं। वे दिल्ली स्थित अपने आवास में दो सप्ताह तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे। उन्होंने स्वस्थ होने पर अपने सभी शुभचिंतकों का आभार जताया है। 

loksabha election banner

गिरिडीह के पूर्व सांसद भाजपा नेता पांडेय की 19 अगस्त, 2020 को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से वह मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। पांडेय के कोरोना संक्रमित होने के बाद धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिले के भाजपाई उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.