जामाडोबा में दो घरों से 10 लाख की संपत्ति चोरी, दहशत
जामाडोबा आजाद नगर में चोरों के आतंक से लोग आतंकित हैं। यहां रहनेवाले दो लोगों के घरों से चोरों लगभग 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली।
जामाडोबा : जामाडोबा आजाद नगर में चोरों के आतंक से लोग आतंकित हैं। यहां रहनेवाले दो लोगों के घरों से चोरों लगभग 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। शनिवार की संध्या छह बजे असंगठित मजदूर मुन्ना गुप्ता दुग्धा ससुराल से पत्नी आरती देवी, पुत्री यीशु कुमारी के साथ घर लौटे तब घटना की जानकारी मिली। मुन्ना ने देखा कि घर की अलमीरा व ट्रंक का ताला टूटा है। घर में सारे सामान बिखरे हैं। उन्होंने घटना की जानकारी जोड़ापोखर थाना को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को मुन्ना ने बताया कि चोर मुख्य द्वार की दीवार फांद कर आंगन में प्रवेश किए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर अलमीरा में रखे पांच हजार रुपए नकद सहित सोने के मांगटिका, चैन, कान की बाली, अंगूठी, झुमका, चांदी के दो जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया सहित ट्रंक में रखे सारे कांसा, पीतल के बर्तन व कीमती कपड़े चोरी कर भाग गये। चोर घर से चार लाख रुपए की संपत्ति चोरी की। पड़ोसी मो. इकबाल अनवर पूरे परिवार के साथ आसनसोल गए हुए हैं। चोरों ने उनके घर का भी ताला तोड़कर पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। दो घरों में 10 लाख की चोरी से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। जोड़ापोखर पुलिस छानबीन कर रही है।