Move to Jagran APP

जावा नृत्य प्रतियोगिता में गीता देवी एंड ग्रुप प्रथम

जाटी गोविदपुर/पंचेत विनोद बिहारी फूलबनी करमा अखाड़ा तिलाबनी ने बुधवार को काली मंदिर प

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 08:23 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 08:23 PM (IST)
जावा नृत्य प्रतियोगिता में गीता देवी एंड ग्रुप प्रथम
जावा नृत्य प्रतियोगिता में गीता देवी एंड ग्रुप प्रथम

जाटी, गोविदपुर/पंचेत: विनोद बिहारी फूलबनी करमा अखाड़ा तिलाबनी ने बुधवार को काली मंदिर परिसर में करम महोत्सव का आयोजन किया। प्रतियोगिता में गीता देवी एंड ग्रुप प्रथम, गुड़िया देवी एंड ग्रुप द्वितीय, रीना कुमारी एंड ग्रुप तृतीय व लक्ष्मी कुमारी एंड ग्रुप की टीम चौथे स्थान पर रही। समाजसेवी नंदलाल अग्रवाल व मारवाड़ी महिला सम्मेलन हीरक शाखा द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। हीरक शाखा सचिव पिकी अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, ज्योति तुलस्यान व ज्योति बूबना ने भी करम नृत्य किया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भाइयों की सुख समृद्धि के लिए बहने करमा पूजा का आयोजन करती हैं। यह झारखंडी संस्कृति का त्योहार है। मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने झारखंडी संस्कृति को बचाए रखने की अपील की।

loksabha election banner

समारोह को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य बलदेव महतो, राम प्रसाद महतो, ओम प्रकाश बजाज, राजेश चौधरी, नीतू शंकर भारती देवी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता गुलजार महतो व संचालन राज किशोर महतो ने किया। मौके पर पांचू महतो, कुमार महतो, पप्पू विश्वकर्मा, सुनील मंडल, नंदलाल महतो, अरुण महतो, हलधर महतो, करमू महतो, घलटू महतो, रमेश महतो, महेंद्र महतो आदि मौजूद थे। कुड़मी विकास मोर्चा ने कलियासोल प्रखंड के बेनागोड़िया फुटबाल मैदान में करम महोत्सव का आयोजन किया। बेनागोड़िया, बड़बाड़ी, लेदाहरिया, पतलाबाड़ी, लखीपुर, सावलापुर समेत दहीबाड़ी के 51 करम दलों ने करम महोत्सव में भाग। विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं व युवतियों ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। सभी जावा नृत्य दलों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सोमनाथ महतो, सोमनाथ महतो,भागवत महतो,डाबलू महतो,शशि महतो, त्रिपुरा महतो, मिठू महतो,बलाई महतो, सुरजीत महतो,किशोर महतो, फजलू महतो,अजीत महतो, हारू महतो, गिरिधारी महतो, जितेन महतो, संजीत महतो, विदेशी महतो आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.