गया-रांची के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन आज से
धनबाद : रेलवे में ग्रुप डी की बहाली को लेकर सोमवार, 17 सितंबर से भर्ती परीक्षा शुरू हो रह
धनबाद : रेलवे में ग्रुप डी की बहाली को लेकर सोमवार, 17 सितंबर से भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है। इसको लेकर प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों में भीड़ न हो, इसलिए रेलवे की ओर से परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है। यह ट्रेन परीक्षा के दिनों में गया से रांची के बीच चलेगी। गया से यह ट्रेन 16, 17, 18, 20 व 21 सितंबर तथा रांची से 17, 18, 19, 22 व 23 सितंबर को चलेगी। इस ट्रेन में 16 जनरल कोच व दो एसएलआर कोच होंगे।
गया से चलकर सुबह चार बजे गोमो पहुंचेगी ट्रेन : 03685 गया रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन गया स्टेशन से रात 11:55 मिनट पर खुलेगी, जो कोडरमा होते हुए सुबह 4:30 बजे गोमो, सुबह 5.02 बजे चंद्रपुरा और सुबह 5:45 बजे बोकारो स्टील होते हुए सुबह 8:30 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03686 रांची गया परीक्षा स्पेशल ट्रेन रांची से रात 20:45 बजे खुलेगी। यह मुरी होते हुए रात 11:00 बजे बोकारो, रात 23:48 बजे चंद्रपुरा और रात 00:40 बजे गोमो होते हुए सुबह 4:30 बजे गया पहुंचेगी।