Move to Jagran APP

नार्थ तिसरा परियोजना में गैस रिसाव से अफरातफरी

संस तिसरा/अलकडीहा लोदना क्षेत्र की नार्थ तिसरा परियोजना की गैलरी से बुधवार को अचानक तेजी

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 02:39 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 02:39 AM (IST)
नार्थ तिसरा परियोजना में गैस रिसाव से अफरातफरी
नार्थ तिसरा परियोजना में गैस रिसाव से अफरातफरी

संस, तिसरा/अलकडीहा : लोदना क्षेत्र की नार्थ तिसरा परियोजना की गैलरी से बुधवार को अचानक तेजी से गैस निकलने से मजदूरों में अफरातफरी मच गई। मजदूर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पाकर परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रबंधक डीके मांजी, सुरक्षा अधिकारी ईश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे। कहा कि गैस को रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। दोपहर में अचानक पांच नंबर गैलरी से गैस निकलने लगी। कुछ ही दूर पर सात से आठ मजदूर काम कर रहे थे। पहले गैस निकलने की रफ्तार कम थी, बाद में यह बढ़ती गई। आधा किलोमीटर दूर ही घनी आबादी है। हवा का रुख जिस तरफ जा रहा था, गैस उधर ही रिसने लगी। आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ गई। बंगाली कोठी, एमओसीपी कॉलोनी, नार्थ तिसरा चेकपोस्ट व यज्ञ धौड़ा के लोग परेशान हो गए।

loksabha election banner

गैस निकलने से गोकुल पार्क के पर्यावरण पर भी खतरा मंडरा रहा है। जिस स्थान से गैस निकल रही है, उसके ऊपर में हाजिरी घर है। प्रबंधन ने इसे जल्द नहीं हटाया तो यहां खतरा हो सकता है। मजदूरों का कहना है कि यदि समय रहते गैस निकलने पर रोक नहीं लगाई गई तो धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ता चला जाएगा। कई क्षेत्र इसकी चपेट में आ जाएंगे। गैस निकलने वाले स्थान से कुछ दूरी पर ही नया कांटा घर और बिजली घर का निर्माण कार्य चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब नीचे में आग है तो पास में कांटा घर कैसे बन रहा है। सुरक्षा अधिकारी ईश्वर चंद्र प्रसाद ने कहा कि पहले यहां के अग्नि प्रभावित क्षेत्र के बगल में ओबी डाला गया था। उसमें ही धीरे -धीरे हवा मिलने से आग भड़क गई। गोकुल पार्क को खतरा नहीं है, लेकिन पर्यावरण को खतरा है। धुआं को रोकने के लिए मिट्टी पत्थर गिराकर धुआं को काबू में किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.