Gang Misdeed: नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दो युवकों ने किया गंदा काम, बेहोश हुई तो छोड़कर भाग निकले; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Misdeed with Sahibganj Tribal Minor Girl साहिबगंज के तीन पहाड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिक आदिवासी लड़की को उसके घर से उठाकर दो युवक ले गए। एक जर्जर मकान में दुष्कर्म किया। जब वह बेहोश हो गई तो छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है।
राजमहल/तीनपहाड़, जेएनएन। शाम के समय नाबालिग आदिवासी लड़की अपने घर के बाहर खड़ी थी। दो युवक पहुंचे। उसे जबरन उठाकर एक जर्जर भवन में ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दाैरान रक्तस्राव होने पर बच्ची बेहोश हो गई। उसे उसी हाल में छोड़कर दुष्कर्मी भाग खड़े हुए। बच्ची रातभर जर्जर मकान में पड़ी रही। अगले दिन बच्ची के स्वजन उसे खोजते हुए जर्जर मकान तक पहुंचे और उसे ठका कर घर लाया। इस मामले में साहिबगंज जिले के तीन पहाड़ थाना की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पहले गांव में हुई पंचायती
आदिवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना 25 मई की शाम है। 26 मई को होश आने पर लड़की ने दुष्कर्म करने वाले युवकों का नाम बताया। इसके बाद पहले गांव में ही पंचायती हुई। पंचायत में मामले में सलटाने की कोशिश की गई। बात नहीं बनी तो 13 वर्षीय बच्ची को लेकर उसके पिता तीन पहाड़ थाना में जाकर दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची का कराया गया मेडिकल जांच
लिखित शिकायत के बाद तीन पहाड़ थाना की पुलिस ने राधानगर थाना क्षेत्र के लालबथान निवासी राफाइल सोरेन एवं धरमपुर निवासी गणेश हेम्ब्रम को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। उधर, आवेदन मिलने के मात्र तीन घंटे के अंदर एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।