विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेला घूमते-घूमते हुई दोस्ती प्यार में बदली, अब होने वाली सास ने डाला शादी में अड़ंगा; घर के बाहर धरने पर बैठ गई प्रेमिका

By Manoj Kumar Swankar Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 07 Jan 2024 09:10 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jan 2024 09:34 PM (IST)

झारखंड के धनबाद से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां लड़की अपने प्रेम को पाने के लिए कुछ भी कर ...और पढ़ें

होने वाली सास ने डाला शादी में अड़ंगा; घर के बाहर धरने पर बैठ गई प्रेमिका
होने वाली सास ने डाला शादी में अड़ंगा; घर के बाहर धरने पर बैठ गई प्रेमिका

HighLights

  1. पिछले साल मधुबन मेला घूमने के दौरान हुई थी दोस्ती
  2. युवक के खिलाफ शिकायत देकर करवाई की मांग की

संवाद सूत्र, तोपचांची। लड़की अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी करने को बेताब है। अब वह अपने प्रेमी को पाने के लिए प्रेमी के घर के दरवाजे पर 24 घंटे से अधिक समय से धरने पर बैठी हुई है। मामला तोपचांची थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

गिरिडीह जिला के मधुबन थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने बताया कि जनवरी 2023 को मधुबन मेला घूमने के दौरान तोपचांची थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले चमन महतो के बेटे रोहित कुमार महतो के साथ उसकी दोस्ती हुई थी। फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। इसी दौरान हम दोनों के बीच प्यार हो गया।

क्या है पूरा मामला

युवती ने बताया कि रोहित शादी करने की बात कहकर मेरे साथ शारीरिक शोषण करता रहा, लेकिन बाद में वह मुकर गया। काफी इंतजार किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।

इसके बाद 24 नवंबर 2023 को तोपचांची थाने में रोहित महतो के खिलाफ शिकायत देकर करवाई की मांग की। इसके बाद भी वह शादी करने को तैयार नहीं है। इस कारण वह उसके घर के पास धरने पर बैठ गई है।

जब तक मेरे साथ न्याय नहीं होता तब तक धरने पर बैठी रहूंगी। युवती का कहना है कि वह भूखे-प्यासे बैठी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहली शादी 2017 में हुई थी तब वह नाबालिग थी।

उस पति को वह छोड़ चुकी है। वहीं, रोहित की मां अंजनी देवी ने कहा कि पूर्व में भी युवती शादी कर चुकी है। इसलिए, अपने बेटे की शादी इस लड़की से नहीं करा सकती।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Politics: राजभवन पहुंचेगा गांडेय सीट का मुद्दा! चेन्नई से लौटे राज्यपाल, फिर बढ़ेगी राजनीतिक सरगर्मी

ये भी पढ़ें: झारखंड से अयोध्या के लिए साइकिल से ही निकल पड़ा शख्स, एतिहासिक पल का बनेगा साक्षी; लोगों ने लगाए जयकारे