गायों से लदी वाहन को गौ रक्षकों ने रोका
जागरण संवाददाता धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र के मनईटाड पथराकुल्ही में गाय ले जा र
जागरण संवाददाता, धनबाद :
शहर के धनसार थाना क्षेत्र के मनईटाड पथराकुल्ही में गाय ले जा रही एक वाहन को लोगों ने पकड़ लिया। घटना शनिवार सुबह की है। स्थानीय लोगो ने गाय लदी एक वाहन को गुजरते देखा। संदेह होने पर वाहन को लोगों ने रोक दिया। वहा चालक से जब इससे संबंधित कागजात की माग की गई तो उसने दिखाने से इंकार कर दिया। इसके बाद लोग भड़क गए और वाहन को पथराकुल्ही में रोक कर अपने कब्जे में कर लिया है। इसी बीच सुचना पाकर कई गौ रक्षक भी वहां पहुंच गये। स्थानीय लोगों की पुछताछ में चालक ने अपना नाम राहुल बताया। लेकिन जब वहां पहंचे गौ रक्षकों व स्थानीय लोगों ने उससे उसकी पहचान पत्र की मांग की तो उसने अपना नाम रमजान अंसारी बताया। झूठा नाम बताने से लोग भड़क गये और चालक व खलासी को बंधक बना लिया। इसी बीच मामले की जानकारी सीटी एसपी आर रामकुमार को मिली। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होने तुरंत धनसार थाना प्रभारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित स्थानीय लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद उक्त चालक की सूचना पर कुछ लोग पहुचे और गायें मंगवाने की बात कही। उनका कहना था कि वे गायों का व्यापार करते हैं और इसी सिलसिले में गायों को लाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस की उपस्थिति में दी गई जानकारी का सत्यापन किया गया। तब जाकर स्थानीय लोगों ने चालक व खलासी को मुक्त किया।