Dhanbad Crime News: कभी पंडित तो कभी पत्रकार बन ठगता था! पाप का घड़ा भरा तो ऐसे चढ़ गया पुलिस के हत्थे...
कभी व पंडित बन जाता तो कभी पत्रकार कभी कुछ बन कर आम लोगों को अपना शिकार बनाकर ठगने का काम तो सभी ने सूना होगा। ऐसे ही ना जाने कितने लोग होगे तो इस तरह का काम करते है। एसा ही एक मामला झरिया में प्रकाश में आया है।
झरिया, जेएनएन : कभी व पंडित बन जाता तो कभी पत्रकार कभी कुछ बन कर आम लोगों को अपना शिकार बनाकर ठगने का काम तो सभी ने सूना होगा। ऐसे ही ना जाने कितने लोग होगे तो इस तरह का काम करते है। एसा ही एक मामला झरिया में प्रकाश में आया है।
सिंदरी का रहने वाला निर्मल नामक युवक अपने को पत्रकार बताकर लोगों को ठगने का काम पर निकल गया। झरिया के एक मंदिर में जहां भक्तों की कतार लगी हुई थी। वही उस समय वह पत्रकार बनकर चला गया। भक्तों के फोटो अपने मोबाइल से लेने लगा।
इसी दौरान कुछ युवती ने फोटो खिंचने के लिए मना किया। इसके बावजूद उक्त युवक फोटो लेने लगा। युवतियों ने इसकी शिकायत मंदिर कमेटी के सदस्यों से की। जानकारी मिलते ही सदस्य वहां पहुंच गए। सदस्यों ने उससे प्रेस का आईडी मांगा तो नही दिया।
जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी झरिया पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच उक्त फर्जी पत्रकार को पकड़ कर झरिया थाना में ले गई। बताते चले की कुछ माह पूर्व पंडित बन कर झरिया की दर्जन महिलाओं को पूजा के नाम पर पैसा ठगने का काम किया था। जिसके बाद महिला ने उसे पकड़ कर जमकर फजियत कर दी थी। लोगों ने मामला शांत करा कर उसे हिदायत देते हुए छोड़ दिया था। झरिया थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिला था कि महिला का उसके अनुमति के फोटो ले रहा था। फिलहाल पूछताछ चल रही है। युवक के पास से कई लोगों के आईडी, एटीएम कार्ड, वोटर कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद किया गया है।