बीसीसीएल की भूली टाउनशिप में गिरी दीवार, चार जख्मी Dhanbad News
भूली बीसीसीएल की कॉलोनी है। कॉलोनी में हजारों की संख्या में बीसीसीएल के मजदूर रहते हैं। मरम्मत के अभाव में कॉलोनी के आवास काफी जर्जर हो गए हैं।आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है।
By MritunjayEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 03:03 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 03:03 PM (IST)
भूली, जेएनएन। धनबाद शहर से सटी भूली टाउनशिप में रविवार सुबह बीसीसीएल कर्मचारी रवींद्र नाथ सिंह के आवास( संख्या-523) की दीवार तेज आवाज के साथ गिर गई। 3 बच्चे और एक महिला दीवार की चपेट में आ गए। घायलों का इलाज पीएमसीएच और स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
दीवार दूसरी तरफ उमेश ठाकुर के घर के दरवाजे की तरफ गिरी। दीवार उमेश के एक बेटे, एक बेटी और पत्नी पर गिरी। उमेश के भाई दिनेश ठाकुर का 4 वर्षीय पुत्र भी घायल हो गया। इस घटना के बाद लोगों में बीसीसीएल के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। भूली बीसीसीएल की कॉलोनी है। कॉलोनी में हजारों की संख्या में बीसीसीएल के मजदूर रहते हैं। मरम्मत के अभाव में कॉलोनी के आवास काफी जर्जर हो गए हैं। इस कारण आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है। कॉलोनी में रहने वाले मजदूर हमेशा भयभीत रहते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें