सुनसान रास्ते में पेड़ पर लटकता मिला शव, परिजनों जताई हत्या की आशंका Dhanbad News
पेड़ पर लटकते शव की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जोरापोखर पुलिस निरीक्षक अखिलेश कुमार पहुंचे। दूसरी तरफ घर से गायब बेटे को खोजते हुए बूढ़ी मां संध्या भी पहुंचीं।
चासनाला, जेएनएन। जोरापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूलन बरारी डंगाल धौड़ा के समीप सुनसान रास्ते से गुजरते हुए लोगों की नजर मंगलवार सुबह एक शव पर पड़ी। शव पेड़ से लटक रहा था। शव के उपरी हिस्से पर वस्त्र नहीं था। इसे देख लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते तमाशबीनों की भीड़ लग गई। मृतक के परिजन भी पहुंचे। शव की पहचान करने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका तजाई है।
सुबह-सुबह पेड़ पर लटकते शव की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जोरापोखर पुलिस निरीक्षक अखिलेश कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। दूसरी तरफ घर से गायब बेटे को खोजते हुए बूढ़ी मां संध्या बाउरी भी पहुंचीं। मां के साथ मृतक की बहन झाबी बाउरी भी थीं। संध्या ने शव की पहचान अपने एकलौते पुत्र 32 वर्षीय भोला बाउरी के रूप की। बेटे के शव को लटकता देख छाती पीट-पीट कर रोने लगी। पुलिस ने शव को अपने मे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद जेज दिया। भोला के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं पुलिस का कहना है कि रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले से पर्दा उठ सकेगा।