Move to Jagran APP

छठ व्रतियों की सेवा में सक्रिय रही भारतीय एकता शेर सेना, पूर्व मेयर ने बांटे मास्क Dhanbad News

छठ पूजा के माैके पर धनबाद शहर में व्रतियों की सेवा में सामाजिक संस्था सक्रिय दिखे। छठ घाटों की साफ-सफाई की गई। घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था की गई। इसके साथ-साथ शुक्रवार की शाम और शनिवार सुबह अर्घ्य के माैके पर विभिन्न प्रकार की व्यवस्था की गई।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 05:52 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 05:52 PM (IST)
छठ व्रतियों की सेवा में सक्रिय रही भारतीय एकता शेर सेना, पूर्व मेयर ने बांटे मास्क Dhanbad News
राजेंद्र सरोवर घाट पर मास्क बांटते धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल।

धनबाद, जेएनएन। छठ पूजा के माैके पर धनबाद शहर में व्रतियों की सेवा में सामाजिक संस्था सक्रिय दिखे। छठ घाटों की साफ-सफाई की गई। घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था की गई। इसके साथ-साथ शुक्रवार की शाम और शनिवार सुबह अर्घ्य के लिए दूध वितरित किया गया। कोरोना के मद्देनजर इससे बचाव के लिए भी उपाय किए गए थे। जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही घाटों पर मास्त वितरित किए गए। 

loksabha election banner

पम्पू तालाब (लोको टैंक) हीरापुर तथा बेकारबांध तालाब राजेंद्र सरोवर घाट पर भारतीय एकता शेर सेना की तरफ से दूध एवं मास्क का वितरण किया गया। मुख्य रूप से धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल उपस्थित थे। रंजन गुप्ता मृत्युंजय कुमार,  रविंद्र सिंह, विक्की सिंघ, सूरज कुमार की सक्रिय भूमिका रही। 

मास्क लेते जाइए, पूजा के बाद ठेकुआ देते जाइएगा

लोक आस्था का महापर्व में इस वर्ष कोरोना का भय सभी के मन में है। इसके मद्देनजर मनईटांड़  हरि मंदिर कमेटी की ओर से मास्क वितरण किया गया। छठ व्रतियों कमेटी की ओर से कहा जा रहा था कि मास्क लेते जाइए और पूजा के बाद छठी मैया की प्रसाद ठेकुआ देते जाइएगा। समिति के रवि सोनी व नागेश्वर कुमार ने बताया कि इस वर्ष कोरोना के कारण विशेष तौर पर  सड़कों व नालियों की  साफ सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.