Move to Jagran APP

Run For Khatian 1932: मुख्यमंत्री के खिलाफ झामुमो के पूर्व विधायक ने बोला हल्ला, गीताश्री के बोल-झारखंडियों को अपमानित कर रही सरकार

Bokaro News झारखंड में 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीति नीति लागू करने की मांग को लेकर बोकारो से धनबाद तक रन फार खतियान 1932 का आयोजन किया गया। इसके भाग लेते हुए झारखंड की पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव और पूर्व विधायक अमित महतो ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 20 Mar 2022 02:15 PM (IST)Updated: Sun, 20 Mar 2022 02:15 PM (IST)
Run For Khatian 1932: मुख्यमंत्री के खिलाफ झामुमो के पूर्व विधायक ने बोला हल्ला, गीताश्री के बोल-झारखंडियों को अपमानित कर रही सरकार
बोकारो में रन फार खतियान में शामिल पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव और पूर्व विधायक अमित महतो ( फोटो जागरण)।

संवाद सहयोगी, बोकारो। खतियान ही झारखंडियों की पहचान है। खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बननी चाहिए। खतियानी आधार पर नीति नही बनने से यहां के लोगों को हक नहीं मिल रहा है। इसलिए झारखंडी सड़क पर उतर कर अपने हक मांगने में लगे हुए है। यह बातें पूर्व विधायक गीताश्री उरांव ने कही। उन्होंने रविवार को नया मोड़ बिरसा चौक से आयोजित रन फॉर खतियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में जितने भी राज्य सरकार की गलत नीति बनाई गई है, उस तरह के नीतियों को रद कर झारखंडियों के अधिकार पर नीतियां बनाकर हक-अधिकार दिलाने का काम करें।

loksabha election banner

झारखंड के लोगों को अपमानित कर रही राज्य सरकार

उरांव कहा कि राज्य सरकार स्थानीय भाषाओं में बाहरी भाषा को शामिल कर झारखंडियों को अपमान करने का काम किया है। 21 वर्ष बीत जाने के बाद भी झारखंडियों को अधिकारिक रूप से पहचान नहीं मिली है। इसलिए झारखंडियों को पूर्ण रूप से रोजगार मिलने में दिक्कत हो रही है।

झारखंडियों के विरोध में काम कर रही हेमंत सरकार

पूर्व विधायक अमित महतो ने कहा कि 21 वर्ष बाद भी यहां के लोगों को पहचान नहीं मिली है। यह पहले ही मिल जानी चाहिए थी। राज्य में जल्द से जल्द खतियानी आधार पर स्थानीय नीति बने और यहां के लोगों को हक-अधिकार मिल सके। माटी के पूर्व कहे जाने वाले हेमंत सरकार झारखंडियों के विरोध काम कर रही है। झारखंडियों के हक-अधिकार के लिए नीति बनाने की जरूरत है। इसलिए झारखंडी सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहे है। ताकि सरकार झारखंडी के पक्ष में नीति बने। रन फॉर खतियान कार्यक्रम का आरंभ पूर्व विधायक गीताश्री उरांव व अमित महतो ने मशाल जलाकर व दौड़ लगाकर किया।

धनबाद और बोकारो के बीच रन फार खतियान का आयोजन

रन फॉर खतियान कार्यक्रम नया मोड़ बिरसा चौक से शुरू होकर धनबाद रणधीर वर्मा चौक तक आयोजित किया गया। रन फॉर खतियान कार्यक्रम में चास, जैनामोड़, बालीडीह, तुपकाडीह आदि गांवों के युवक शामिल हुए। मौके पर विस्थापित नेता राजेश महतो, सचिन महतो, उमेश महतो, राज कुमार गोराई, विजय घटवार, च्ंचल महतो, प्रमोद महतो, सजल रजवार, जाफर इमाम, दयामय कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.