Move to Jagran APP

Tripura Municipal Elections: त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ममता पर कसा तंज

Tripura Municipal Elections त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत हुई है। इस परिणाम से देश भर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि जनता भाजपा के साथ है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 05:28 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 08:52 AM (IST)
Tripura Municipal Elections: त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ममता पर कसा तंज
त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में भाजपा का लहराया परचम ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में भाजपा को बंपर जीत मिली है। यह चुनाव परिणाम विपक्ष द्वारा किसान आंदोलन को लेकर भाजपा के खिलाफ बनाए गए माहाैल के बीच आया है। ऐसे में देशभर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच नए जोश का संचार हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को धनबाद के कतरास में थे। उन्होंने त्रिपुरा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा-देशभर में भाजपा के खिलाफ नकारात्मक माहाैल बनाने वाले विपक्ष को जनता ने जवाब दिया है। टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को त्रिपुरा की जनता से जवाब दे दिया है। त्रिपुरा समेत देश के दूसरे राज्यों में पश्चिम बंगाल जैसी गुंडागर्दी की राजनीति नहीं चलेगी। दास ने कतरास के रामराज मंदिर में दर्शन-पूजन किए। 

loksabha election banner

अगरतला नगर निगम की सभी सीटें भाजपा ने जीतीं

भाजपा ने निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। अगरतला की बात करें तो भाजपा ने यहां की सभी 51 सीटें अपने नाम कर ली हैं। इसके साथ ही अन्य शहरी स्थानीय निकायों में भी भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं, विपक्षी दल टीएमसी और सीपीआई (एम) अगरतला नगर निकाय चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं।

चुनाव परिणाम पर देशभर की नजर

यू तो त्रिपुरा पूर्वोत्तर का एक छोटा सा राज्य है। नगर निकाय चुनाव का कोई खास देशव्यापी प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके बावजूद देशभर में किसान आंदोलन और त्रिपुरा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सक्रियता को लेकर लोगों की नजरें थीं। त्रिपुरा में अगरतला नगर निगम और अन्य नगर निकायों की 222 से अधिक सीटों के लिए रविवार को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई। अगरतला नगर निगम ( AMC) और 19 अन्य नगर निकायों के नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए भी वोटों की गिनती शुरू हुई। 

भाजपा ने 29 वार्डों पर जीत के साथ बहुमत हासिल कर लिया

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार अगरतला नगर निगम में भाजपा ने 51 वार्डों में से 29 वार्डों पर जीत के साथ बहुमत हासिल कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.