Move to Jagran APP

झारखंड की विधि-व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी बड़ी बात, हेमंत सरकार में जिलों-थानों की हो रही नीलामी

बालू की तस्करी इस सरकार में हो रही है। इसकी पुष्टि उनकी पार्टी के विधायक भी कर रहे हैं। बालू को अधिकृत रूप से बंद कर दिया गया। अनाधिकृत तौर पर चलान में सीएम का परिवार लगा है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 09:19 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 09:19 AM (IST)
झारखंड की विधि-व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी बड़ी बात, हेमंत सरकार में जिलों-थानों की हो रही नीलामी
झारखंड की विधि-व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी बड़ी बात, हेमंत सरकार में जिलों-थानों की हो रही नीलामी

दुमका, जेएनएन। झारखंड में बढ़ती उग्रवाली घटनाओं और खराब होती विधि-व्यवस्था को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की झामुमो गठनबंधन सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सरकार में उग्रवादियों ने उत्पात  शुरू कर दिया है। सरकार की पहली प्राथमिकता विधि व्यवस्था चुस्त करने की होती है, बावजूद सूबे में ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इससे बेफिक्र मुख्यमंत्री और उनके मंत्री अपना खजाना भर रहे हैं। झारखंड में थाने व जिले की नीलामी हो रही है।

loksabha election banner

दुमका उपचुनाव में भाजपा की होगी जीत

दुमका विधानसभा उपचुनाव होना है। इसे लेकर राजनीतिक माहाैल तल्ख होने लगा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी बुधवार को दुमका में थे। मरांडी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दुमका में उपचुनाव होने वाला है। यह सीट मुख्यमंत्री द्वारा छोड़े जाने के कारण खाली हुई है। भाजपा के लिए यह नई सीट नहीं है। यहां भाजपा फिर से जीत दर्ज करेगी। सरकार कह रही है कि कोई फंड नहीं है, अब इस सरकार को कौन समझाए कि विधि व्यवस्था की चुस्ती के लिए फंड की आवश्यकता नहीं होती है। यहां चोरी, डकैती, लूट, हत्या और अपहरण की घटनाओं में वृद्धि हुई है। भाजपा शासनकाल से तुलना करें तो पता चलेगा कि सरकार किस ओर जा रही है।

झामुमो के विधायक ही कर रहे बालू-पत्थर की तस्करी की पुष्टि

सरकार श्वेत पत्र जारी कर प्रदेश के खजाने की जानकारी दे। हमारी जानकारी ये है कि सरकार के पास 13 हजार करोड़ रुपया मौजूद है। झामुमो विधायक सीता सोरेन के बयान पर कहा कि अवैध खनन के मामले में वह मुख्यमंत्री को तो कुछ बोल नहीं सकती। इसलिए खीझ डीसी पर निकाल रही हैं। बालू व पत्थर की तस्करी इस सरकार में हो रही है। इसकी पुष्टि उनकी पार्टी के विधायक भी कर रहे हैं। बालू को अधिकृत रूप से बंद कर दिया गया लेकिन अनाधिकृत तौर पर उसे चलाने में सीएम का परिवार लगा है।  

गरीब-आदिवासी विरोधी है यह सरकार : दीपक प्रकाश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि गरीब व आदिवासी विरोधी सरकार नींद से जागे नहीं तो भाजपा झारखंड में आंदोलन करेगी। दुमका उपचुनाव के माध्यम से सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक उलगुलान करने आए हैं। पहली बार संताल परगना आए प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को आदिवासी विरोधी बताया। कहा कि सिदो कान्हू के वंशज की हत्या हो गयी और मुख्यमंत्री और उनके मंत्री पीडि़त परिवार से मिलने तक नहीं गए। भाजपा ने सीबीआइ जांच की मांग किया तो इस सरकार ने कहा तैयार हैं, लेकिन अनुशंसा नहीं की। झूठा घोषणा पत्र जारी कर सरकार में आने के बाद एक भी वायदे पूरा नहीं किया। छह महीने के शासनकाल में किसी बेरोजगारों को भत्ता नहीं मिला। शिक्षा में कोई सुधार नहीं हुआ। बिजली में रियायत देने की बात अधूरी है। स्थानीय नीति को इस सरकार के मंत्री उठा रहे हैं। अरे आप सरकार में हैं, निर्णय ले लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.