Move to Jagran APP

Narendra Modi birthday: सीएम से पीएम के सफर को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने शुरू किया सेवा अभियान, बाबूलाल ने कहा-कर्मयोगी

Narendra Modi birthday प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज 17 सितंबर जन्मतिथि है। यह भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए खास दिन है। क्योंकि मोदी भाजपा के सर्वकालिक लोकप्रिय नेता हैं। उनके जन्मतिथि पर भाजपाई 20 दिन का सेवा अभियान शुरू कर रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 07:58 AM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM (IST)
Narendra Modi birthday: सीएम से पीएम के सफर को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने शुरू किया सेवा अभियान, बाबूलाल ने कहा-कर्मयोगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबूलाल मरांडी ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 17 सितंबर जन्मतिथि है। 17 सितंबर, 1950 को जन्म हुआ था। यह दिन भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए खास है। क्योंकि मोदी भाजपा के सर्वकालिक लोकप्रिय नेता है। उनके करिश्माई नेतृत्व का ही नतीजा है कि केंद्र में लगातार दूसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुतम की सरकार बनी है। देश के आधे से ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकार है। इसे लेकर भाजपाई गदगद हैं। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने मोदी की जन्मतिथि से लेकर उनके पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने की तारीख 7 अक्टूबर ( 2001) तक 20 दिन के कार्यक्रम का रोडमैप तैयार किया है। इसका नाम सेवा और समर्पण अभियान रखा गया है। धनबाद में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर जन्मतिथि की बधाई दी है। मोदी को कर्मयोगी करार दिया है। 

loksabha election banner

सेवा व समर्पण अभियान शुरू

देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जोरापोखर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सेवा व समर्पण अभियान की शुरुआत की। भाजपाइयों ने अभियान के पहले दिन कार्यक्रम के तहत चासनाला स्थित सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोरापोखर केंद्र में इलाजरत मरीजो, गर्भवती माताओं व जच्चा के बीच फल का वितरण किया। अभियान का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा कि 17 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा व समर्पण के रूप में मनाएगा। जिसमे भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन्हें नमो ऐप हर मोबाइल पर डाउनलोड कराएगा। ताकि जनता को मोदी सरकार के जनहित कार्यों की जानकारी के साथ मिलने वाली सरकारी लाभ को आसानी से प्राप्त कर सके। नदी, तालाबों व घाटों की साफ-सफाई के साथ 71 स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा। वहीं जनहित में उठाए गए कदमों के लिए प्रत्येक बुथ के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड के जरिए उन्हें बधाई व अभिनंदन संदेश भेजने का काम करेगी। कहा कि सब्जी बेचने वाली महिलाओ, महिला चिकित्सकों व मूर्तिकारों का भी सम्मान भाजपा करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, बाबू जैना, अमर कुमार, चीकू महतो, शिवांश श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, शशिकांत निराला सौरभ मिश्रा, शंकर घोष आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.