Move to Jagran APP

भय, भूख व भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए झारखंड में झाविमो की सरकार बनायें : बाबूलाल Dhanbad news

झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य के ही उद्योग बंद होने से लाखों लोग बेरोजगार हो गए। पूरे देश को बिजली देने वाले राज्य झारखंड में बिजली मंहगा व कम मिल रही है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 09:32 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 09:32 PM (IST)
भय, भूख व भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए झारखंड में झाविमो की सरकार बनायें : बाबूलाल Dhanbad news
भय, भूख व भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए झारखंड में झाविमो की सरकार बनायें : बाबूलाल Dhanbad news

धनबाद, जेएनएन। राज्य में गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। राज्य के मुख्यमंत्री राज्य में उद्योग लगाने को लेकर देश-विदेश के उद्योगपतियों को सेमिनार कराने में नौ सौ करोड़ उड़ा दिए, लेकिन हुआ क्या? एक भी नया उद्योग राज्य में नहीं लगा। उक्त बातें गौरखुंटी झारखंड मैदान में मंगलवार को झारखंड विकास मोर्चा की ओर से आयोजित जनादेश यात्रा सह सभा में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व झाविमो के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कही।

prime article banner

उन्होंने राज्य की रघुवर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उल्टे राज्य के ही उद्योग बंद हो गए। इससे लाखों लोग बेरोजगार हो गए। राज्य में दर्जनों लोग भुखमरी के शिकार हो गए। भाजपा के लोग झूठ बोलने में लगे हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं राज्य में 32 लाख रोजगार दिया गया है। आप सभी जानते हैं कि राज्य में 29 हजार गांव हैं। अगर प्रत्येक गांव में एक भी व्यक्ति को रोजगार मिला है तो खड़ा होकर बताइए।

संसाधनों की कमी नहीं, फिर भी लोग बेरोजगार

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य में संसाधनों की कमी नहीं है। फिर भी यहां के लोग बेरोजगार हैं। यहां के कोयले से पूरे देश में बिजली मिलती है, लेकिन राज्य में ही महंगी व कम बिजली दी जा रही है। राज्य में उद्योग कैसे लगेंगे? आपसे मैं यही कहने आया हूं।

डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंके। झाविमो को मजबूत करें। तभी राज्य में चौमुखी विकास हो पाएगा। इस दौरान बाबूलाल ने मंच पर एक महिला को बुलाकर पूछा- आपकी समस्या क्या है? महिला ने बताया, "हमारी सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। अगर रोजगार नहीं है तो हमारे बच्चे कैसे पढ़ेंगे- लिखेंगे।"

घर-घर व खेतों तक पहुंचाएंगे पानी

पूर्व सीएम ने कहा कि आज राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य की स्थिति चरमरा गई है। धनबाद में सांसद, विधायक भाजपा के हैं। फिर भी आरएसपी कॉलेज झरिया को बंद कर दिया गया। गरीब के बच्चे कहां पढ़ेंगे। लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। हमारी सरकार बनी तो दामोदर नदी में बराज बनाकर घर-घर व खेतों तक पानी पहुंचाएंगे।

गुंडों को संरक्षण देने में लगी है भाजपा सरकार

बाबूलाल ने कहा कि भाजपा सरकार गुंडों को संरक्षण देने में लगी है। गौरखुट्टी की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। 10 दिन बीत जाने के बाद भी दुष्कर्मी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम इस मंच से प्रशासन से अपील करना चाहते हैं कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार करें। यदि राज्य में भय, भूख भ्रष्टाचार से मुक्ति पाना है तो झाविमो की सरकार बनाएं।

एनआरसी पर सरकार को घेरा

एनआरसी के मुद्दे पर कहा कि भाजपा छह वर्षों से सरकार में है। कितने लोगों को चिन्हित कर देश से बाहर किया। जब चुनाव आता है तो इनको यह सब याद आता है। यदि देश और राज्य में घुसपैठिए हैं तो उन्हें बाहर निकलना होगा।

महिलाओं के सम्मान के प्रति गंभीर नहीं है सरकार

राज्य के पूर्व मंत्री सबा अहमद ने विधायक ढुलू महतो पर को लेकर भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की इज्जत व सम्मान के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। इस दौरान होमगार्ड के जवानों ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री को स्मार पत्र सौंपा। इसके पूर्व बाबूलाल का आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक ढंग से ढोल, बाजे के साथ स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.