वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे पूर्व व वर्तमान विधायक: हलधर
संवाद सहयोगी कतरास गुहीबांध बस पड़ाव स्थित मासस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रखंड स्तरी
संवाद सहयोगी, कतरास: गुहीबांध बस पड़ाव स्थित मासस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह में केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने कहा कि बाघमारा के विकास को दरकिनार कर आज विधायक व पूर्व विधायक सिर्फ आउटसोर्सिंग कंपनियों व कोल डंपों में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक निजी स्वार्थ को छोड़ कर राजनीति नहीं होगी तब तक आम जनता का विकास नहीं होगा। उन्होंने 27 सितंबर को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भदरीचक व फतेहपुर के पप्पू खान व रिजवान खान के नेतृत्व में करीब एक दर्जन युवा मासस में शामिल हुए। कतरास अंचल कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष रिजवान अंसारी, उपाध्यक्ष पप्पू खान, सचिव संतोष महतो, सह सचिव संजय यादव, संगठन सचिव शहनवाज अंसारी, कोषाध्यक्ष खैर अंसारी, सह सचिव राजा अंसारी चुने गए।
मौके पर शेख रहीम, सुनील महतो, अजय कुमार, मुक्तेश्वर महतो, ठाकुर महतो, याकुब अंसारी, मुकेश महतो, अशोक दसौंधी, शेख सिद्दिकी, गोविद महतो आदि मौजूद थे।