विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनता मजदूर संघ को लेकर फिर से धनबाद के दो घरानों के बीच तनातनी

By Atul SinghEdited By:
Published: Fri, 30 Jul 2021 09:59 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 10:33 AM (IST)

झारखंड सरकार निबंधन विभाग ने जनता मजदूर संघ कुंती गुट को मान्यता मिलते ही दोनों घरानों के बीच अब तनातनी ...और पढ़ें

कुंती देवी ने कहा कि संघ का महामंत्री मैं स्वयं हुए। (फाइल फोटो)
कुंती देवी ने कहा कि संघ का महामंत्री मैं स्वयं हुए। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद : झारखंड सरकार निबंधन विभाग ने जनता मजदूर संघ कुंती गुट को मान्यता मिलते ही दोनों घरानों के बीच अब तनातनी का माहौल हो गया है। सिंह मेंशन के सिध्दार्थ गौतम अब जनता मजदूर संघ का विरोधी द्वारा झंडा बैनर, लेट पेड का उपयोग करने पर सीधे थाना में एफआइआर दर्ज कराने स्वयं पहुंच जा रहें है।

तीन दिन पहले ही कतरास में जनता मजदूर संघ के सिध्दार्थ गौतम द्वारा पूर्व मंत्री बच्चा सिंह व सुभाष राय के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराए जाने के बाद अब संघ की महामंत्री कुंदी देवी ने बीसीसीएल सीएमडी को भी पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से लिखा है कि झारखंड सरकार श्रमिक संघों के रजिस्ट्रीकरण का प्रमाण पत्र 16 जुलाई को रजिस्ट्रार श्रमिक संघ ने जनता मजदूर संघ को दिया है।

अब झारखंड सरकार ने मान्यता दे दी है। पूर्व मंत्री बच्चा सिंह व उनके समर्थक जनता मजदूर संघ का लेटर हेड बैनर या किसी तरह का नाम इस्तेमाल नहीं कर सकते है। कुंती देवी ने कहा कि संघ का महामंत्री मैं स्वयं हुए। संगठन को लेकर जो भी बातचीत करना है व जनता मजदूर संघ से किया जाए। संघ लेटर पेड व नाम लेकर बैठक नहीं कर सकते हैं।

हर स्तर पर करेंगे विरोध

संघ के संयुक्त महामंत्री सिध्दार्थ गौतम ने कहा कि जब सरकार ने फैसला हमारे संगठन को दिया है तो हमारे पदाधिकारी व हमलोग ही इसका उपयोग कर सकते है। मेरे संगठन का नाम लेकर दुकानदारी करने वाले लोगों को जेल भेज दिया जाएगा। कहा कहां गलत लोगों द्वारा मेरे संगठन का नाम लेकर आंदोलन व लेटर का उपयोग कर रहें है इस पर निगरानी रखी जा रही है। जहां भी गलत होगा सभी जगह मामला दर्ज कराया जाएगा। प्रबंधन को भी इसकी सूचना दे दी गई है। अब हम सब चुप नहीं बैठने वाले।