हमसफर समेत पांच ट्रेनें अब समय से पहले आएंगी धनबाद, ग्रैंड कार्ड सेक्शन पर रफ्तार बढऩे का मिलेगा लाभ Dhanbad News
24 जनवरी से 22 ट्रेनें समय से पहले धनबाद पहुंचेगी। इनमें जम्मूतवी से सियालदह जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस समेत कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें हैं।
धनबाद, जेएनएन। ग्रैंड कार्ड सेक्शन पर ट्रेनों की रफ्तार बढने का फायदा यात्रियों को मिलने वाला है। 24 जनवरी से 22 ट्रेनें समय से पहले धनबाद पहुंचेगी। इनमें 17 की लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है। अब पांच और ट्रेनें इस सूची में शामिल हो गई हैं। इनमें जम्मूतवी से सियालदह जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस समेत कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें हैं। इन ट्रेनों का आगमन और प्रस्थान धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड और कोडरमा में थोड़ा पहले होगा।
धनबाद में इन ट्रेनों का बदलेगा समय
22318 जम्मूतवी-सियालदह हमसफर
अभी - दोपहर 1.07-1.12
नया - दोपहर 12.55-1.00
12320 आगरा कैंट -कोलकाता एक्सप्रेस
अभी - दोपहर 12.26-12.31
12330 आनंदविहार-सियालदह पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
अभी - दोपहर 12.26 - 12.31
नया - दोपहर 12.20 - 12.25
12380 अमृतसर-सियालदह जालियांवाला बाग एक्सप्रेस
अभी - दोपहर 12.26 - 12.31
नया - दोपहर 12.20 - 12.25
पांच मिनट पहले गोमो आएगी लुधियाना एक्सप्रेस
13308 फिरोजपुर-धनबाद लुधियाना एक्सप्रेस
कोडरमा स्टेशन
अभी - रात 2.31 -2.33
नया - रात 2.28 - 2.30
हजारीबाग रोड स्टेशन
अभी - तड़के 3.06-3.08
नया - तड़के 3.04 -3.06
पारसनाथ स्टेशन
अभी - तड़के 3.29 - 3.31
नया - तड़के 3.25 - 3.27
गोमो स्टेशन
अभी - तड़के 4.00-4.05
नया - तड़के 3.55-4.00