Move to Jagran APP

झरिया में पांच लाख के जेवर उड़ाए

संस, झरिया/लोदना : झरिया राज ग्राउंड के समीप रहनेवाले शत्रुघ्न केसरी के बंद आवास  से शुक्रवार की देर

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 07:28 PM (IST)
झरिया में पांच लाख के जेवर उड़ाए
झरिया में पांच लाख के जेवर उड़ाए

संस, झरिया/लोदना : झरिया राज ग्राउंड के समीप रहनेवाले शत्रुघ्न केसरी के बंद आवास  से शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने 25 हजार रुपये नकद सहित लगभग पांच लाख के जेवरात की चोरी कर ली। चोरी से क्षेत्र के लोगों में भय छा गया है। शत्रुघ्न दो दिन पूर्व सुल्तानगंज स्थित तारापुर मंदिर में पूजा करने के लिए गए हैं। मकान मालिक मुन्ना ¨सह ने इसकी सूचना मोबाइल से शत्रुघ्न को दी। जानकारी मिलने के बाद शत्रुघ्न ने अपने भतीजा झरिया निवासी राहुल केसरी को घर में हुई चोरी के बारे में बताया। राहुल राज ग्राउंड स्थित आवास पहुंचा। देखा घर के मेन दरवाजा की कुंडी टूटी है। आवास के दोनो कमरों के ताले भी टूटे हैं। दोनों कमरे में रखे अलमारी के लॉकर को भी अपराधियों ने तोड़ दिया है। आलमीरा में रखे नकदी व जेवरात गायब हैं। कीमती कपड़े व लैपटॉप को अपराधियों ने हाथ नहीं लगाया। इसकी की जानकारी राहुल ने चाचा शत्रुघ्न को दी। शत्रुघ्न का कहना है कि अलमीरा के लॉकर में 25 हजार नकद व करीब चार-पांच लाख के सोने चांदी के जेवरात रखे थे। चोरी गई संपत्ति का सही आकलन शत्रुघ्न के आने के बाद ही पता चलेगा। भतीजा राहुल ने इसकी सूचना झरिया थाना को दी। थाना प्रभारी रंधीर कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस लोकल ¨लक की तलाश में जुटी है।

loksabha election banner

....

केवल नकदी व जेवरात की ही चोरी की :

अपराधी सिर्फ लॉकर से नकद और जेवरात की चोरी कर ले गए। अलमीरा में कई कीमती कपड़े भी रखे थे। साथ ही लैपटॉप भी रखा था। पर अपराधियों ने उसे हाथ तक नहीं लगाया। घर में रखे अन्य सामान भी ज्यो के त्यो रखे मिले। इसको लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चोरी को अंजाम देनेवाले घर से भली-भांति परिचित थे। उसको मालूम था कि सब लोग बाहर गए हैं। नकदी व जेवरात आलमीरा के लॉकर में है। पुलिस इस ¨बदु के साथ साथ लोकल ¨लक पर भी छानबीन कर रही है।

..

राज ग्राउंड के पास आवास में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शत्रुघ्न के आने के बाद ही चोरी गई संपत्ति के बारे में सही जानकारी मिलेगी। इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- रंधीर कुमार झरिया थाना प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.