मचल रही यहां की मछलियां, इन्हें निहारने को सूबे के मत्स्य पालक लालायित Dhanbad News
मत्स्य पालकों का धनबाद जिला भ्रमण कार्यक्रम 18 से 24 अक्टूबर तक चलेगा। बोकारो रामगढ़ सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम जिले के मत्स्य पालक यहां के मछली पालन को देखेंगे।
धनबाद, जेएनएन। धनबाद जिला मछली पालन में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। यही कारण है कि दूसरे जिलों में मत्स्य पालकों को यहां का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे मछली पालन के उन्नत तौर तरीकों को सीख सकें। मत्स्य पालकों का यह भ्रमण कार्यक्रम शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है।
मत्स्य पालकों का धनबाद जिला भ्रमण कार्यक्रम 18 से 24 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान धनबाद के अलावा बोकारो, रामगढ़, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम जिले के मत्स्य पालक यहां के मछली पालन को देखेंगे। इन्हें मैथन और पंचेत डैम में केज कल्चर के तहत पाली जा रही मछलियों का दिखाया जाएगा। इसके अलावा मेमको मोड़ और गाविंदपुर में शुरू किए गए बायो फॉल्क का भी अवलोकन कराया जाएगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी और जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि भ्रमण कार्यक्रम बिरसा मुंडा पार्क स्थित होटल श्यामली से शुरू होगा। पहले मेमको मोड और गोविंदपुर ले जाया जाएगा। यहां के बाद फिर मैथन और पंचेत का भ्रमण कराया जाएगा। 20-20 सदस्यों के दो बैच को भ्रमण कराया जाना है।