बीएड नामांकन की पहली मेधा सूची कल
धनबाद झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) राज्य के बीएड कॉलेजों में नामांकन की पहली मेधा सूची 10 जनवरी को जारी करेगा। पहली मेधा सूची कॉलेजवार आवंटित सीटों के अनुसार दी जाएगी।
धनबाद : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) राज्य के बीएड कॉलेजों में नामांकन की पहली मेधा सूची 10 जनवरी को जारी करेगा। पहली मेधा सूची कॉलेजवार आवंटित सीटों के अनुसार दी जाएगी। इसके बाद मेधा सूची के अनुसार नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इस सूची में प्रवेश परीक्षा के लिए जेसीईसीईबी के आवेदन करने वाले छात्रों के नाम होंगे। सीट नहीं भरने पर अंतिम निर्णय सरकार का होगा। यहां बता दें कि बीएड एडमिशन की प्रतीक्षा छात्र तीन माह से कर रहे थे। कोविड-19 के कारण सरकार ने बीएड में सीधे एडमिशन की घोषणा की थी। इसमें पूर्व की प्रक्रियाओं का पालन होना था, लेकिन अब मेधा सूची जारी कर दी गई है। इसका सीधा असर निजी बीएड कॉलेजों पर पड़ेगा। इसमें निजी बीएड कॉलेज की मनमानी पर रोक लगेगी। यूजी एवं पीजी के आधार पर एडमिशन होगा। बीएड में 20 सप्ताह का होगा टिचिग प्रैक्टिस
धनबाद : बीएड सेमेस्टर टू का सिलेबस पूरा हुआ है या नहीं, इस पर सभी प्राचार्यो ने कहा कि सिलेबस पूरा हो गया है। बीबीएमकेयू में शुक्रवार को सभी प्राचार्यो की बैठक हुई थी। बीएड में चार सप्ताह का विद्यालय अवलोक गतिविधि होती है। कोरोना के कारण अभी सभी स्कूल बंद है। जिसके कारण विद्यालय अवलोक गतिविधि नहीं हो सका है। बैठक में लिए गए निर्णय के बाद अब इस गतिविधि को अब थर्ड समेस्टर में ट्रांसफर कर दिया गया है। थर्ड सेमेस्टर में 16 सप्ताह का टिचिग प्रैक्टिस होता है। उसमें सेकेंड सेमेस्टर के चार सप्ताह को जोड़ कर कुल 20 सप्ताह का टिचिग प्रैक्टिस और विद्यालय अवलोकन होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रतिकुलपति अनिल महतो ने की। बैठक में डीन एसके शर्मा, परीक्षा विभाग केपी सिन्हा, उपेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।