डॉन फहीम के भाई ने चलाई गोली, वासेपुर में दहशत
धनबाद : रविवार की देर रात कबाड़ीपंट्टी में गोली चलने से अफरातफरी मच गई। गोली किसने चलाई इसको
By Edited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 12:49 AM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 10:50 AM (IST)
धनबाद : रविवार की देर रात कबाड़ीपंट्टी में गोली चलने से अफरातफरी मच गई। गोली किसने चलाई इसको लेकर अभी संशय की स्थिति बनी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फाय¨रग का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत की है। डीएसपी मुकेश कुमार मामले की जांच में जुटे हैं। एक पक्ष से जमीन कारोबारी जावेद आलम ने अफजल खान पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष से अफजल खान की पत्नी ने जावेद आलम के खिलाफ घर आकर धमकी देने तथा घर के बाहर हवाई फाय¨रग का आरोप लगाया है। कबाड़ीपंट्टी हफीज कॉलोनी निवासी जमीन कारोबारी जावेद आलम ने पुलिस को बताया है कि रात में वह अपने घर के पास खड़ा था। तभी जावेद आलम ने उसे टारगेट करते हुए फाय¨रग की। गोली मिस फायर हो गई। उसने हैदरी मस्जिद में घुस कर अपनी जान बचाई। दोबारा जावेद ने हवाई फाय¨रग की। वहीं जावेद की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि उसके पति अफजल खान जो दुबई में काम करते हैं, जावेद से महुदा में एक जमीन का प्लॉट 10 लाख रुपये में खरीदे थे। इसमें पांच लाख उन्होंने आरटीजीएस किया था। पांच लाख नगद जमीन रजिस्ट्री के दौरान दिया था। बाद में जावेद ने जमीन पर अड़चन लगा दी और तीन लाख रुपये और मांगने लगे। इस पर विरोध करने तथा जमीन के नाम पर लिए गए पैसे वापस मांगने पर जावेद आलम रविवार की रात उनके घर पर आए और पति को खोजने लगे। उस वक्त पति घर पर नहीं थे। धमकी दी कि जाओ तुमलोगों को जो करना है कर लो। ना तो पैसा देंगे ना ही जमीन देंगे। उसके बाद उनके घर के बाहर पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। जावेद ने हवाई फाय¨रग की थी। जावेद आलम जमीन कारोबारी है और उससे ही उन्होंने जमीन ख्ररीदा था। दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। छानबीन जारी है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। मुकेश कुमार, डीएसपी, विधि व्यवस्था
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें