प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्ती में दर्ज हुआ केस
झरिया/लोदना : स्टेशन रोड झरिया स्थित मां अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट में शनिवार को नगर निगम की
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 11:07 PM (IST)
झरिया/लोदना : स्टेशन रोड झरिया स्थित मां अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट में शनिवार को नगर निगम की टीम ने छापामारी कर करीब 15 लाख की प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की थी। मामले में धनबाद-झरिया नगर निगम के सहायक कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार की शिकायत पर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक पर 420, 120 बी, पर्यावरण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ट्रांसपोर्ट के संचालक की तलाश कर रही है। मालूम हो कि शनिवार को नगर निगम की टीम ने ट्रांसपोर्ट में छापामारी कर करीब 15 लाख की प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की थी। ट्रांसपोर्ट के तीन गोदामों को सील भी किया था। सील गोदाम में भी भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन होने की बात कही जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें