विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad Crime: निरसा में दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट, बाइक व कार को पहुंचाया नुकसान; इलाके में तनाव

Published: Thu, 15 Feb 2024 01:39 PM (IST)

धनबाद के निरसा में दो समुदायों के बीच जमकर झड़प हुई। इसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं ...और पढ़ें

निरसा में दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट।
निरसा में दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट।

जागरण संवाददाता, निरसा (धनबाद)। निरसा थाना क्षेत्र खुशरी मोड़ के समीप दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना पाकर निरसा थाने की पुलिस पहुंची तथा दोनों पक्षों को शांत कराया।

बाइक सवार युवकों ने बच्‍ची को मारी टक्‍कर

इस संबंध में खुशरी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों के गांव में सरस्वती पूजा हो रही थी। गांव की महिलाएं एवं बच्चियां पूजा कर रही थीं। इसी दौरान पांड्रा गांव के दो युवक काफी तेज गति से बाइक लेकर जा रहे थे। बाइक से एक बच्ची को चोट लग गई। हम लोगों ने गाड़ी को रोका तथा चाबी छीन ली।

लड़कों ने ग्रामीणों के साथ आकर किया हमला

कहा कि अपने गार्जियन को बुलाकर लाओ तभी गाड़ी देंगे। वह लड़का गांव गया तथा उधर से ग्रामीणों के साथ आकर हम लोगों पर हमला कर दिया। जिस दौरान लगभग तीन बाइक, साइकिल व एक कर क्षतिग्रस्त हो गई तथा लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।

वहीं दूसरी ओर पांड्रा गांव के कुछ लोगों का कहना है कि क्रिकेट मैच को लेकर बवाल हुआ है। इधर इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बरकरार है। पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।

यह भी पढ़ें: आठ महीने की बच्‍ची का 90 हजार में सौदा, पति की लाचारी के आगे बेबस हुई मां; दलाल को बेच दी ममता

यह भी पढ़ें: सभी कंपनियों को हर तरह की सुविधाएं देगी चंपई सरकार, लेकिन रख दी यह शर्त; कहा- अब युवाओं को हर हाल में देना होगा न्‍याय