दुर्गापूजा से छठ तक यात्रियों को राहत, धनबाद होकर चलेंगी कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेनें
Indian Railway Update: धनबाद होकर कोलकाता से ऋषिकेश के बीच त्योहारी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जो दुर्गापूजा से छठ तक यात्रियों को विकल्प प्रदान करेंगी।

कोलकाता से ऋषिकेश के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
धनबाद होकर कोलकाता-ऋषिकेश के बीच त्योहारी स्पेशल ट्रेन।
दुर्गापूजा से छठ तक यात्रियों को मिलेगा यात्रा विकल्प।
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा होगी अब आसान।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद होकर कोलकाता से ऋषिकेश के बीच त्योहारी स्पेशल ट्रेन चलेगी। ऋषिकेश से प्रत्येक शुक्रवार व कोलकाता से प्रत्येक रविवार को परिचालन होगा। अक्टूबर-नवंबर में चलने वाली ट्रेन दुर्गापूजा से छठ तक यात्रियों को राहत देगी।
त्योहारी सीजन में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा करने वाले यात्रियों की राह आसान होगी। दूसरी ओर, आसनसोल-जसीडीह होकर हावड़ा से नई दिल्ली और कोलकाता-लालकुआं के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 12 अक्टूबर से 27 नवंबर तथा 04052 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार तथा 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।
- 04312 ऋषिकेश- कोलकाता स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। ऋषिकेश से रात 10:20 पर खुल कर 11:54 पर हरिद्वार, अगले दिन रात 11:25 पर गाेमो, रात 12:30 पर गोमो एवं सुबह 8:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
- 04311 कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल कोलकाता से प्रत्येक रविवार को 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी। कोलकाता से दोपहर 1:55 पर खुल कर रात 9:05 पर धनबाद, 9:35 पर गोमो तथा अगले दिन रात 9:55 पर हरिद्वार एवं रात 11:30 पर ऋषिकेश पहुंचेगी।
इन स्टेशन पर ठहराव
हावड़ा-ऋषिकेश स्पेशल का ठहराव नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो पारसनाथ, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ राेड, डीडीयू, वाराणसी, प्रतापगढ़, राय बरेली, उतरेटिया, आलम नगर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद व हरिद्वार।
