Move to Jagran APP

Corona Positive Patient in Jharia : कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलते ही मचा हड़कंप, पर अगले दिन ही कंटेनमेंट जोन में खौफ बेअसर Dhanbad News

Jharia Coronavirus Update झरिया में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके बाद महिला के घर व आसपास के इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर उसे सील कर दिया है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 07:55 PM (IST)
Corona Positive Patient in Jharia : कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलते ही मचा हड़कंप, पर अगले दिन ही कंटेनमेंट जोन में खौफ बेअसर Dhanbad News
Corona Positive Patient in Jharia : कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलते ही मचा हड़कंप, पर अगले दिन ही कंटेनमेंट जोन में खौफ बेअसर Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। Corona Positive Patient in Jharia Dhanbad झरिया थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड़ स्थित हेटलीबांध में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसकी खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो आनन-फानन में अधिकारियों ने शनिवार की देर रात महिला को इलाज के लिए सेंट्रल (कोविड-19) अस्पताल में भर्ती करा दिया। इधर, रविवार को महिला का आवास व आसपास के इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर उसे सील कर दिया है।

loksabha election banner

प्रशासन ने उक्त महिला के पूरे परिवारवालों को जांच के लिए धनबाद भेज दिया। लोगों ने बताया कि उक्त महिला कोलकाता से छह दिन पहले झरिया पहुंची थी। महिला के ससुराल में एक व्यक्ति को कोरोना पोजिटिव पाया गया था, जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसे झरिया अपने घर ले आया। स्थानीय लोगों ने बताया किया उक्त महिला कोलकाता से लौटने के बाद आसपास के घरों में भी घूम रही थी। कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद भी उक्त इलाके में लोगों का आना जाना लगा हुआ है।

रविवार की सुबह अधिकारियों ने क्षेत्र को सैनिटाइज करा के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। इसके बावजूद लोगों का आना जाना उक्त रास्ते से लगा हुआ है। धनबाद जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ते जा रही है। इसके बावजूद झरिया बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों का हुजूम दुकानों में सुबह से रात तक लगा रहता है। वहीं, बाजार में तैनात पुलिस बल भी इस हुजूम पर नियंत्रण करने के बजाए मूकदर्शक बने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.