धनबाद में पिता और भाई ने किया महिला का यौन शोषण
पांच माह पहले महिला की अपने पति से अनबन हुई और वह मायके आ गई। यहां पिता व भाई ने उसका यौन शोषण किया।

अलकडीहा, जेएनएन। सुरुंगा में रहने वाली एक महिला ने अपने ही पिता व भाई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामला अलकडीहा पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस महिला के पिता और भाई से पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि महिला की शादी दो वर्ष पहले बलियापुर में हुई थी। उसके पिता और भाई ने शादी के बाद से ही महिला और उसके पति के बीच दखल देना शुरू कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, पांच माह पहले महिला की अपने पति से इतनी अनबन हुई कि वह मायके आ गई। यहां मायके में पिता और भाई ने उसका जबरन यौन शोषण किया। इस बात की जानकारी महिला की मां को हो गई। मामला पंचायत तक पहुंचा। इस घटना से पूरा समाज शर्मसार हो गया है। घटना से भड़के ग्रामीणों ने पंचायत मुखिया ललिता देवी को सूचना दी।
मामले में पंचायत भी बैठी। हालांकि इस दौरान भाई ने गलती स्वीकार की। पर गुरुवार की शाम को दोबारा पंचायत होने पर भाई व पिता ने महिला पर झूठा आरोप लगाने की बात कही। तब मुखिया ने दोनों को पकड़ कर गुरुवार की रात अलकडीहा पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच, लोगों ने दोनों की मिजाजपुर्सी भी कर दी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मामले से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।