फैशन डिजाइनर पूजा ने 200 महिलाओं में बांटा दो हजार निश्शुल्क सैनेटरी पैड, गरीब बच्चों को खुद से डिजाइन किया हुआ पहनाएंगी कपड़ा Dhanbad News
प्रीति ने आईनिफ्ड कोलकाता से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रखा है। लॉकडाउन हुआ तो अपने घर जगजीवन नगर चली आयीं। करने को बहुत कुछ था नहीं तो सोचा क्यों न अपने हुनर का सही तरीके से इस्तेमाल कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की जाए।
धनबाद, जेएनएन। जगजीवन नगर की फैशन डिजाइनर प्रीति पाठक गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों कि मदद कर रही हैं। सोमवार को प्रीति ने प्रधानखंता के बेदियाटोला और सिंदुरपुर गांव में जाकर लगभग 200 महिलाओं के बीच दो हजार सैनेटरी पैड का निशुल्क वितरण किया। इससे पहले भी प्रीति खुद का डिजाइन किया हुआ 500 से अधिक मास्क कई गांव में बांट चुकी हैं। प्रीति ने बताया कि दुर्गा पूजा और दीपावली पर 100 गरीब बच्चों को खुद से बनाया और डिजाइन किया हुआ कपड़ा पहनाएंगी। इस पर काम हो रहा है।
प्रीति ने आईनिफ्ड कोलकाता से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रखा है। लॉकडाउन हुआ तो अपने घर जगजीवन नगर चली आयीं। करने को बहुत कुछ था नहीं, तो सोचा क्यों न अपने हुनर का सही तरीके से इस्तेमाल कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की जाए। शहर में तो सभी कुछ न कुछ लोगों की मदद कर रहे हैं, सोचा गांव का रुख किया जाए। प्रीति ने धनबाद के आसपास के गांव का दौरा करना शुरू किया और जरूरतमंदों में मदद पहुंचाने शुरू की।
सोचा क्यों न इस समाज के लिए कुछ किया जाए जिसकी वजह से आज एक फैशन डिजाइनर बन सकी। डिजाइनर कपड़ों के ऑर्डर मिलते रहते हैं। इससे होने वाली आमदनी इन्हीं सब कामों में खर्च करती हूं। बहुत से गरीब बच्चों के तन पर आज भी कपड़े नहीं हैं। इनका तन ढंकना है। गांव की ऐसी महिलाएं जो खुद के पैरों पर खड़ी होना चाहती हैं, उन्हें सिलाई-कढ़ाई और लेटेस्ट डिजाइन का निश्शुल्क प्रशिक्षण देने की योजना है।
- प्रीति पाठक, फैशन डिजाइनर