Move to Jagran APP

गिरिडीह में नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक फरार

फैक्ट्री में स्प्रिट में केमिकल डालकर उसे अंग्रेजी शराब बनाया जाता था। इसके बाद आरएस व आइबी के नाम से इसे खुले बाजार में उतारा जाता था जिसमें अवैध रूप से झारखंड व हरियाणा के लोगो व स्टिकर का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 22 May 2021 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 05:54 PM (IST)
गिरिडीह में नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक फरार
नकली शराब फैक्ट्री बनाने का भंडाफोड़ ( फाइल फोटो)।

सरिया, जेएनएन। थाना क्षेत्र के बड़की लुतियानो गांव में चल रही नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ सरिया पुलिस ने किया है। फैक्ट्री एक पक्के मकान में संचालित हो रही थी। शनिवार को सरिया थाना में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ नौशाद आलम ने पूरे मामले की जानकारी दी। बताया कि सरिया-बगोदर के सीमावर्ती लुतियानो गांव में अवैध तरीके से शराब बनाने की जानकारी मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर शाम उनके नेतृत्व में थाने की पुलिस बल ने गांव से दूर जंगल की तरफ बने पक्के मकान में छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में शराब व अन्य सामान बरामद किया गया।

loksabha election banner

संचालक फरार

बरामद सामानों में आठ पेटी इम्प्रियर ब्लू, 12 पेटी रॉयल स्टेग, 3000 पीस खाली बोतल, 10 जार में 500 लीटर तैयार अंग्रेजी शराब, तीन जार में 150 लीटर स्पिरिट, 100 पीस खाली कार्टून, एक बोरी ढक्कन, झारखंड-हरियाणा का लोगो, एक्साइज स्टिकर, अवैध शराब बनाने में प्रयोग आने वाली मशीन व सामग्री आदि शामिल हैं। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत छह-सात लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस मकान में फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, उसके मालिक के बारे में पता किया जा रहा है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

स्प्रिट में केमिकल मिलाकर बनती थी शराब

बताया गया कि फैक्ट्री में स्प्रिट में केमिकल डालकर उसे अंग्रेजी शराब बनाया जाता था। इसके बाद आरएस व आइबी के नाम से इसे खुले बाजार में उतारा जाता था, जिसमें अवैध रूप से झारखंड व हरियाणा के लोगो व स्टिकर का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस धंधे से जुड़े लोग प्रतिदिन मालामाल हो रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.