उपद्रवियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
झरिया दुर्गापूजा को लेकर झरिया थाना पुलिस पूरी तरह से चौकस है। संवेदनशील इलाकों पर े
झरिया : दुर्गापूजा को लेकर झरिया थाना पुलिस पूरी तरह से चौकस है। संवेदनशील इलाकों पर ेविशेष नजर रखी जा रही है। सोमवार की शाम झरिया थाना पुलिस ने झरिया, बोर्रागढ़, बस्ताकोला, सिंहनगर, भागा, लोदना मोड़, कतरास मोड़, सब्जी पट्टी आदि पंडालों का निरीक्षण किया। शाम को शहर में फ्लैग मार्च निकाला। लोगों से शांतिपूर्वक पर्व को मनाने की अपील की। असामाजिक तत्वों व उपद्रवियों को सबक सिखाने के लिए निकले फ्लैग मार्च में सशस्त्र जवान सड़क पर कतारबद्ध होकर चल रहे थे। इस दौरान मेन रोड सड़क पर खड़े आधा दर्जन दो पहिया वाहनों के चक्के से हवा निकाल दी गई। सड़क किनारे ठेला लगाने वालों को फटकार लगाई। थाना प्रभारी पीके सिंह ने कहा कि दुर्गापूजा में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी निगाह है। दुर्गापूजा में काफी संख्या में पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। कोविड - 19 के नियमों को सभी को पालन करना होगा।