Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड पर मोदी की विशेष नजर, नंदकिशोर को भाजपा सरकार की वापसी का पूरा भरोसा
नंदकिशोर ने कहा कि रघुवर दास के मुख्यमंत्री काल में राज्य का मान सम्मान बढ़ा है। वोट का अंतर इतना हो कि विरोधी चारों खाने चित हो जाएं।
बाघमारा, जेएनएन। मोदी सरकार की योजनाओं को अगर किसी प्रदेश में पूरी क्षमता के साथ धरातल पर उतारा गया है तो वह झारखंड है। इस राज्य पर पीएम की विशेष नजर है। यह बातें बिहार के पथ निर्माण मंत्री सह झारखंड भाजपा के प्रभारी नंदकिशोर यादव ने हाई स्कूल के समीप सभा में कही।
कहा कि भाजपा के शासन में बाघमारा में हुए विकास कार्यों की झलक देखने को मिल रही है। रघुवर दास के मुख्यमंत्री काल में राज्य का मान सम्मान बढ़ा है। वोट का अंतर इतना हो कि विरोधी चारों खाने चित हो जाएं। कार्यकर्ताओं में भी उन्होंने जोर भरा। सभा के दौरान राजद नेता बैजनाथ यादव ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। विधायक ढुलू ने सभा में कहा कि बड़े बुजुर्गों, मां व बहनों का आशीर्वाद जिसके साथ है उसे कोई भी हरा नहीं सकता। मौके पर बच्चू राय, विजय शर्मा, अशोक मिश्रा, शम्मी शर्मा, राजू शर्मा आदि मौजूद थे।