धनबाद में बारूद वाहन ने ली 19 वर्षीय युवक की जान, तेलमोच्चो में भीषण सड़क हादसा
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर तेलमोच्चो गोलंबर के पास एक बारूद वाहन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक सूरज कुमार की मौत हो गई।

बारूद वाहन के नीचे आने से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक सूरज कुमार की माैत। (फोटो जागरण)
HighLights
तेलमोच्चो गोलंबर के पास बारूद वाहन से हादसा।
19 वर्षीय युवक सूरज कुमार की मौके पर मौत।
महुदा पुलिस ने वाहनों को जब्त कर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, धनबाद। धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग के तेलमोच्चो गोलंबर के समीप फोरलेन सड़क पर रविवार को बारूद वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तेलमोच्चो निवासी युद्धिष्ठिर महतो के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि सूरज कुमार बाइक से महुदा मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बारूद वाहन ने अनियंत्रित होकर उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सूरज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक बारूद वाहन के नीचे फंस गई।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल युवक को तत्काल उठाकर इलाज के लिए बीजीएच ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पाकर महुदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
