फिर छिड़ी जुबानी जंग, जलेश्वर बोले- बाघमारा में नहीं चलेगा नकली टाइगर का जोर Dhanbad News
बाघमारा में अब नकली टाइगर का जोर नहीं चलेगा। उनकी जगह अब जंगल में या तो जेल में होगी। यह बातें पूर्व विधायक जलेश्वर महतो ने गुरुवार को लालबंगला में कांग्रेस के मिलन समरोह में कही।
संस, महुदा: बाघमारा में अब नकली टाइगर का जोर नहीं चलेगा। उनकी जगह अब जंगल में या तो जेल में होगी। यहां एक आदमी कमाएगा और सभी नौजवान टुकुर टुकुर देखेगा, ऐसा नहीं होने देंगे। यह बातें पूर्व विधायक जलेश्वर महतो ने गुरुवार को लालबंगला में कांग्रेस के मिलन समरोह में कही।
इस दौरान कई लोग बाघमारा विधायक ढुलू महतो का साथ छोड़कर जलेश्वर महतो पर आस्था रखते हुए कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं का जलेश्वर ने माला पहनाकर स्वागत किया। जलेश्वर ने कहा कि बाघमारा की स्थिति ऐसी हो गई है कि यहां के नौजवान रोजगार के लिए देश के कोने कोने में भटक रहे है। नौजवान साथ दें तो सभी को बाघमारा में ही रोजगार दिलाएंगे। समारोह में बासुकीनाथ लाला, जियाउल हक अंसारी, कुलदीप ठाकुर, कमरूद्दीन अंसारी, दिनेश पाठक, अब्दुल समद अंसारी, दिनानाथ केवट,श्रवण गुप्ता, सुरेश सिंह, राहुल महतो, जितेंद्र महतो, अनिल कुमार यादव, मनोज कुमार महतो, भरत महतो, भोला प्रमाणिक, भरत महतो, कमलेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।