Move to Jagran APP

Chamoli Tragedy: दुमका के छह मजदूरों के आश्रितों को मिलेंगे चार-चार लाख, झारखंड के 15 लोगों की गई थी जान

उत्तराखंड के चमोली में 23 अप्रैल को ग्लेशियर फटने से दुमका जिले के जरमुंडी और रामगढ़ प्रखंड के छह मजदूरों की मौत हो गई थी। झारखंड सरकार ने इस हादसे में मरने वाले राज्य के सभी 15 मजदूरों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये देने की स्वीकृति दी है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 11:36 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 11:36 AM (IST)
Chamoli Tragedy: दुमका के छह मजदूरों के आश्रितों को मिलेंगे चार-चार लाख, झारखंड के 15 लोगों की गई थी जान
चमोली हादसे के बाद बचाव एवं राहत कार्य ( फाइल फोटो)।

जागरण टीम, रामगढ़/ बासुकीनाथ (दुमका)। उत्तराखंड के चमोली में 23 अप्रैल को ग्लेशियर फटने से दुमका जिले के जरमुंडी और रामगढ़ प्रखंड के छह मजदूरों की मौत हो गई थी। झारखंड सरकार ने इस हादसे में मरने वाले राज्य के सभी 15 मजदूरों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये देने की स्वीकृति दी है। ये सभी मजदूर सीमा सड़क संगठन की ओर से बन रही सड़क के निर्माण में लगे थे।

loksabha election banner

सरकार से राशि स्वीकृति के बाद जरमुंडी प्रखंड के चारों मजदूरों के स्वजनों को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख दो-तीन के अंदर चेक प्रदान करेंगे। जरमुंडी प्रखंड के पहड़ीडीह गांव के तारणी सिंह, रोहित सिंह, उपेंद्र सिंह एवं सर्किल सिंह की इस हादसे में जान गई थी। वहीं शनिवार को दुमका के रामगढ़ प्रखंड की कांजो पंचायत के डुमरजोर गांव के राहुल कुमार व बरमसिया पंचायत के जलवे गांव के मनोज के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये दिए जाने का स्वीकृति पत्र दे दिया गया। इनकी भी इस हादसे में मौत हुई थी।

कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बारिश मुर्मू व राजीव जायसवाल ने मरने वाले दोनों मजदूरों के घर जाकर स्वजनों को स्वीकृति पत्र दिया। इन्होंने बताया कि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व विधायक सीता सोरेन के प्रयास से सरकार ने चार-चार लाख रुपये प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इन दोनों के स्वजनों को 12 जुलाई सोमवार को विधायक सीता सोरेन चेक देंगी। राहुल व मनोज मार्च 2021 में सीमा सड़क संगठन का काम करने के लिए उत्तराखंड के चमोली गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.