Events in Dhanbad today: आज सदर अस्पताल में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए
Events in Dhanbad Today on 5th February 2020 कैंसर के प्रति जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को धनबाद के सदर अस्पताल में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगाया जाएगा।
By MritunjayEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 08:50 AM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 08:50 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। Events In Dhanbad today. कैंसर के प्रति जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को धनबाद के सदर अस्पताल में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगाया जाएगा। इसके साथ ही सुबह 10 बजे से जिले के सभी सीएचसी में भी कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे।
- आइए, बुधवार, 5 फरवरी, 2020 को धनबाद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों- Events in Dhanbad को जानते हैंः-
- धनबाद सहोदया डे सेलिब्रेशन होटल सोनोटेल में, शाम 7 बजे।
- जूही मोटर्स जीटी रोड बरवाअड्डा में कार्निवल की लांचिंग, दोपहर 3 बजे।
- नारायणी इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का भूमि पूजन कांको मठ कतरास के पास, सुबह 11 बजे।
- केसलपुर रोड पंजाबी मोहल्ला दुर्गा पूजा मैदान में श्रीमद भागवत कथा दोपहर 3 बजे।
- फाटामहुल के बरमसिया गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान आरंभ सुबह 9 बजे।
- कांको के बरवाडीह गांव में रुद्र महायज्ञ में बेदी पूजन व अरणि मंथन सुबह 9 बजे।
- छाताबाद मे्ं चल रहे एनआरसी के खिलाफ धरनास्थल पर कुरानखानी पूर्वाह्न 11 बजे।
- बालिका उच्च विद्यालय मोदीडीह में 10 वीं कक्षा की छात्राओं का विदाई समारोह पूर्वाह्न 11 बजे।
- दीक्षांत समारोह को लेकर बीबीएमकेयू आयोजन समिति की बैठक सुबह 11 बजे से।
- हीरक रोड में नारायणी इंफ्राडेवलपर्स का भूमि पूजन सुबह 11 बजे।
- बीबीएमकेयू के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के साथ विवि पदाधिकारियों की बैठक, दोपहर 12 बजे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें