Move to Jagran APP

Events in Dhanbad today: आज गणतंत्र दिवस की धूम, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए

देश भर में आज 71 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मामले में धनबाद भी पीछे नहीं है। चहुंओर गणतंत्र दिवस की धूम है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 07:57 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 07:57 AM (IST)
Events in Dhanbad today: आज गणतंत्र दिवस की धूम, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए
Events in Dhanbad today: आज गणतंत्र दिवस की धूम, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए

धनबाद, जेएनएन। Events in Dhanbad today. देश भर में आज 71 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मामले में धनबाद भी पीछे नहीं है। चहुंओर गणतंत्र दिवस की धूम है। मुख्य समारोह रणधीर वर्मा स्टेडियम में सुबह नाै बजे होगा। उपायुक्त अमित कुमार ध्वजारोहण करेंगे। 

loksabha election banner
  • आइए, रविवार, 26 जनवरी 2020 को धनबाद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों (Events in Dhanbad) को जानते हैंः- 
  1. इस्कॉन संडे फिस्ट कार्यक्रम, श्री मां अपार्टमेंट चनचनी कॉलोनी, धैया, दोपहर 12 बजे से।
  2. हनुमानगढ़ी बनियाहीर झरिया में श्री हनुमत महायज्ञ का 26 वां वाॢषकोत्सव। हनुमानगढ़ी से शहर में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा सुबह 8.30 बजे से। 
  3. विवेकानंद विद्यालय बनियाहीर भागा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन। सुबह नौ बजे से। 
  4. बीसीसीएल के सीएमडी निदेशक पीएम प्रसाद जियलगोड़ा स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे, सुबह 9 बजे।
  5. गोविंदपुर स्थित जैप-तीन के परिसर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण व परेड, सुबह 9 बजे। 
  6. झरिया थाना परिसर में ध्वजारोहण सुबह 11:15 बजे से।
  7. गणतंत्र दिवस पर जैप-3 गोविंदपुर परिसर में खेलकूद व पारितोषिक वितरण समारोह, दोपहर 1 बजे से।
  8. ऑल इंडिया लोको रर्निंग स्टाफ एसोसिएशन कार्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, दिन के 12 बजे।
  9. नन्हें तारे स्कूल लक्ष्मीपुर गोमो में वार्षिक खेलकूद का आयोजन,  पूर्वाह्न 11 बजे।
  10. आइआइटी-आइएसएम में झंडोत्तोलन सुबह 9 बजे।
  11. जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय पर विधायक राज सिन्हा करेंगे ध्वजारोहण। सुबह 8:30 बजे।
  12. जीनियस पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव, शमशेर नगर, शाम चार बजे। 
  13. रेलवे स्टेडियम में ध्वजारोहण, सुबह 8.30 बजे।
  14. धनबाद नगर निगम की ओर से बैंक मोड़ कार्यालय में ध्वजारोहण, सुबह 8.30 बजे।
  15. गोल्फ ग्राउंड में उपायुक्त करेंगे ध्वजारोहण, सुबह नौ बजे।
  16. बीबीएमकेयू में ध्वजारोहण सुबह 9.30 बजे।
  17. झारखंड विकास मोर्चा की ओर से झारखंड मैदान में ध्वजारोहण, सुबह 10 बजे।
  18. गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, न्यू टाउन हॉल, शाम छह बजे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.